Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सोनीपत में कत्था बनाने की फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 2 लोगों की मौत; 21 घायल

सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कत्था बनाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने लोग मलबे में दबे हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Thu, 16 May 2024 01:15 PM (IST)
Hero Image
सोनीपत में कत्था बनाने की फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 2 लोगों की मौत; 21 घायल

जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में देर रात श्री गणेश नाम की कत्था बनाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए।

जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। धमाके के कारण फैक्ट्री का ऊपर का हिस्सा गिर गया। मलबे के नीचे दबने से कर्मचारियों समेत 21 लोग घायल हो गए।

दो व्यक्तियों के शव मलबे में मिले हैं। जिनकी पहचान बिहार के बृजेश और गुलाब के रूप में हुई है। कई लोगों के मौत के होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी दो की ही पुष्टि हुई है, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा लोग नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाए गए हैं। मलबे में नीचे काफी लोग दबे होने की संभावना है। पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितने लोग मलबे में दबे हैं।

घायलों की लिस्ट

घायलों में प्रदीप पटेल (30), दिनेश पासवान (45), रमेश (47), कीर्ति (18), पुष्पेंद्र (19), असंजना (21), संतोष (48), कपिल (18), अक्षय (10), राजपाल (23), सरोज (26) को दिल्ली के नरेला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं अंतिमा (17), प्रियांशी (10), सुधा (29), बिजेंद्र (35), जोगेंद्र (18), पिंकी (18), जोगेंद्र (30), बिट्टी (30), सौरभ (22), लावण्या (छह माह) को कुंडली के नवल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

घायलों को पहुंचाया गया राजा हरीश चंद्र अस्पताल

धमका इतना जबरदस्त था कि आसपास बनी कई बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। पास की एक बिल्डिंग भी गिर गई। आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से निकाला। जिनका इलाज नरेला के राजा हरीश चंद्र अस्पताल में जारी है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर मदद ना करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं। वहीं पुलिस व अन्य एजेंसी में रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें