Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है झटका, दावा- भूपेंद्र हुड्डा के करीबी होंगे BJP में शामिल

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election 2024) होने में अब चार महीने से भी कम समय बचा हुआ है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य दलों ने चुनावी तैयारियां भी तेज कर दी है। इन सबके बीच सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। यहां पर मेयर निखिल के बीजेपी में जानें की अटकलें तेज हैं।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 10 Jul 2024 03:28 PM (IST)
Hero Image
सोनीपत से कांग्रेस के मेयर निखिल मदन भाजपा का थाम सकते हैं दामन।

 जागरण संवाददाता, सोनीपत। (Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024) हरियाणा हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में यहां की कुल 10 सीटों में से बीजेपी और कांग्रेस को 5-5 सीटें मिली। कुल मिलाकर कहें तो कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन रहा। इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, लेकिन उससे पहले कांग्रेस को सोनीपत जिले से झटका लग सकता है।

मेयर निखिल मदन भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मेयर निखिल मदन (Meyor Nikhil Madan) के भाजपा में शामिल होने के संकेत मिल रहे हैं। पिछले कई महीने से भाजपा में जाने की चर्चाएं हो रही हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की कई बार तारीख दी जा चुकी थी। कांग्रेसी सूत्रों का दावा 11 जुलाई को दिल्ली में भाजपा हाई कमान के सामने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करेंगे।

भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा के बेहद करीबी

निखिल पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा के खास माने जाते हैं। सोनीपत के कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार से काफी दिन से मेयर मदन की अनबन चल रही थी। दोनों एक-दूसरे के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे थे।

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: बागियों को दुष्यंत चौटाला ने दिखाए तेवर, बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो जाउंगा हाईकोर्ट

यह भी पढ़ें: हरियाणा में चुनाव से पहले भाजपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, सोनीपत के राई विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी