Sonipat Crime: विदेश से पार्सल के नाम पर साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश, नाइजीरियन युवक के साथ महिला गिरफ्तार
Sonipat Crime सोनीपत साइबर पुलिस ने साइबर ठगी के ऐसे गिरोह का पर्फाश किया है जो विदेश से पार्सन आने के नाम पर लोगों को चूना लगाते थे। दोनों के पास से 23 मोबाइल फोन लैपटाप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुए हैं।
सोनीपत, जागरण संवाददाता। तकनीक की दुनिया में एक तरफ जहां पैसों का लेन-देन घर बैठे मोबाइल पर हो रहा। तो वहीं दूसरी तरफ अपराध जगत के लोग हर रोज इससे ठगी का नया तरीक ढूंढते हैं। हरियाणा के सोनीपत में साइबर पुलिस थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। काल सेंटर के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी को अंजाम दे चुके गिरोह के एक नाइजीरियन युवक और भारतीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान नाइजीरिया के रिचर्ड और बंगलुरू की लक्ष्मी के तौर पर हुई है। विदेश से पार्सल आने के नाम पर दोनों आरोपित लोगों को चूना लगाते थे।
400 लोगों से करोड़ों की साइबर ठगी
पुलिस ने बताया कि विदेश से पार्सल आने के नाम पर दोनों आरोपित लोगों से फर्जी कागजात पर खुलवाए खातों में रूपये जमा कराते थे। इसके बाद ओटीपी-पासवर्ड पूछकर लोगों का खाता खाली कर देते थे। ठगी के गिरोह का मुख्य सरगना नाइजीरिया में छिपा बैठा है। सोनीपत साइबर पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने 26 राज्यों के 400 से ज्यादा लोगों से 33 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी को अंजाम दे चुके हैं।
गैंग के 14 लोग गिरफ्तार, 6 विदेशी
आरोपितों के पास से पुलिस ने 23 मोबाइल फोन, लैपटाप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। अलग-अलग नाम से जारी दो पासपोर्ट भी मिले हैं। आरोपित अबतक करीब एक हजार से अधिक मोबाइल सिम का साइबर ठगी में उपयोग कर चुके हैं। पुलिस ने अब तक इस गैंग के छह विदेशी और आठ भारतीय आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
Sonipat News: छठ पूजा मनाकर लौटे भाई-बहन संदिग्ध हालात में घर से गायब, परिवार वालों को अपहरण का शक