Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राहुल गांधी की राह पर दीपेंद्र हुड्डा, टैक्टर चलाकर रोपाई के लिए तैयार किया खेत; ट्यूबवेल में स्नान भी किया

Congress News सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को सोनीपत में राहुल गांधी की तरह खेत में ट्रैक्टर चलाया। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने ट्रैक्टर चलाकर धान के लिए खेत तैयार किया। खास बात यह है कि दीपेंद्र हुड्डा किसानों के बीच पूरे किसानी रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने ट्यूबवेल पर स्नान भी किया। दीपेंद्र हुड्डा के साथ सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।

By Paramjeet Singh Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 19 Jul 2024 06:52 PM (IST)
Hero Image
रैली में मौजूद सांसद दीपेंद्र हुड्डा। जागरण फोटो

जागरण संवादाता, गोहाना। Congress शुक्रवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा Deepender Hooda कांग्रेस के ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत बरोदा हलका में गांव बुटाना से गंगाना तक लगभग चार किलोमीटर तक पदयात्रा की।

इस दौरान वे किसानी रंग में रंगे भी नजर आए। किसान बने दीपेंद्र ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तरह खेत में ट्रैक्टर चलाया। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत को धान की रोपाई के लिए तैयार किया।

इसके बाद खेत में ही ट्यूबवेल चलाकर हौदी में किसानों व सोनीपत के सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के साथ स्नान किया।

11:15 बजे गांव पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा

सांसद दीपेंद्र हुड्डा शुक्रवार सुबह 11:15 बजे गांव बुटाना पहुंचे। ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से उन्होंने गांव गंगाना के जाने के लिए पदयात्रा शुरू की। गांव गंगाना और बुटाना के बीच में उन्होंने किसान बेदू के खेत में ट्रैक्टर का स्टियरिंग संभाला। ट्रैक्टर चलाकर खेत को धान की रोपाई के लिए तैयार किया। ट्रैक्टर पर उनके साथ सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी व विधायक इंदुराज नरवाल भी रहे। खेत में पैड़ लगाई।

इससे उन्होंने संदेश दिया कि वे खेती की बारीकियों और किसानों की मेहनत व समस्याओं को नजदीक से जानते हैं। इसके बाद उन्होंने खेत में ही ट्यूबवेल चलाकर स्नान किया।

आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के स्वजन से मिले

इसके बाद खेत में ही किसानों के बीच बैठकर भोजन किया। भोजन धर्मपाल उर्फ पाला के घर से मंगवाया गया था। उन्होंने दाल व रोटी के साथ लस्सी ली। इसी दौरान सांसद हुड्डा किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के स्वजन से भी मिले।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आठ जुलाई 2023 को गोहाना के गांव मदीना में किसान संजय के खेत में धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर चलाया था। उसी तर्ज पर शुक्रवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ट्रैक्टर चलाया।

BJP बताए बरोदा में विश्वविद्यालय और आईएमटी का कहां बने: दीपेंद्र

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत शुक्रवार को गांव गंगाना में पदयात्रा के समापन के बाद ग्रामीणों को संबोधित किया। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने भाजपा से 15 सवाल पूछे हैं लेकिन एक का भी जवाब नहीं दिया है। अगर भाजपा सरकार ने हिसाब नहीं दिया तो अक्टूबर में प्रदेश की जनता हिसाब चुकता कर देगी।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने बरोदा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कई वादे किए थे, जिनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने पूछा बरोदा में जलभराव की काफी समस्या रहती है, वर्षा जल की निकासी के लिए सरकार ने क्या किया ? अब बरोदा में सिंचाई के लिए नहरी पानी कम क्यों आ रहा है? गांव बुटाना में विश्वविद्यालय बनाने, बरोदा व भैंसवाल कलां में महिला कालेज बनाने, आइएमटी लगाने और राइस मिल लगाने के वादे क्यों पूरे नहीं किए गए?

कहा कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय पूरे हरियाणा में 81 किलोमीटर मेट्रो बनी और चार शहर मेट्रो से जुड़े। भाजपा 10 साल में पूरे प्रदेश में मेट्रो का एक खंबा भी नहीं बन पाई।

यह भी पढ़ें- Haryana Politics: बड़ा चुनावी मुद्दा बना हरियाणा का हिसाब, हुड्डा दें जवाब से कांग्रेस को घेर रही बीजेपी, मचा सियासी घमासान

उन्होंने कहा कि दिल्ली के तीन तरफ बसे हरियाणा में देश में बेरोजगारी, महंगाई व अपराध सबसे ज्यादा है। पोर्टलों से प्रदेश की जनता बेहाल है। किसान, दलित, पिछड़े समेत हर वर्ग के लोगों को परेशान किया जा रहा है। हरियाणा की अर्थव्यवस्था विकास की पटरी से उतर चुकी है। 2014 और 2019 के घोषणा पत्र को भाजपा भूल गई।

यह भी पढ़ें- 'जनसंख्या नियंत्रण के ब्रांड अंबेसडर बन जाएं राहुल गांधी', मुसलमानों की आबादी पर असम के सीएम ने कांग्रेस नेता को क्यों दी ये सलाह?

वहीं, पदयात्रा में उनके साथ सोनीपत से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक सुभाष गांगोली, दिव्यांशु बुद्धिराजा, डा. कपूर नरवाल, कंवर भावड़, रविंद्र मोर, जयपाल बुटाना, कुलदीप गंगाना, अनूप मलिक, परमेंद्र जौली मौजूद रहे।