Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तनाव के बीच फिर चले हथियार, घर में घुसकर किया हमला, पहले लगी थी धारा 144; लोगों ने घरों पर लगाए थे पोस्टर

Sonipat News सोनीपत में खान कॉलोनी में पिछले कुछ महीनों से तनातनी चल रही है। इसी के चलते गुरुवार रात में फिर से विवाह हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला किया। हमले में कई लोग घायल हो गए। बताया गया कि यहां सवा साल पहले धारा 144 भी लगी थी। जानिए पूरा मामला क्या है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 04 Oct 2024 10:38 AM (IST)
Hero Image
सोनीपत में खान कॉलोनी में दो पक्षों के बीच विवाद। फाइल फोटो

जागरण संवादाता, सोनीपत। सोनीपत में खान कॉलोनी में एक बार फिर से दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडे और हथियार चले। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

खान कॉलोनी के रहने वाले आकाश ने पुलिस को बताया कि गुरुवार कि रात उनका भाई कमल गाय का गोबर साफ कर रहा था तो जो हमारा पड़ोसी चांदी अपनी गाड़ी को लेकर अपने घर की तरफ आ रहा था तभी उसने गाय को टक्कर मार दी।

इसके बाद कमल ने विरोध किया तो चांद ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कमल के साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर उनकी मां, चाची सुनीता व पिता रोहताश, चाचा लोकेश व रमेश बाहर आ गए।

वहीं, इसी दौरान चांद और उसके परिवार वाले गुलफान, नफीश, रहीशु, नूर हसन, उसकी मां किताबों ने लाठी, डंडों और हथियारों से हमला कर दिया।

आरोप है कि चांद के परिवार वालों ने घर में घुसकर उनकी बहन पर भी हमला किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सवा साल पहले घरों पर चस्पा दिए थे बेचने के पोस्टर

खान कॉलोनी में करीब सवा साल पहले दो बहनों को अगवा करने की कोशिश हुई थी। इस दौरान उनकी शादी को तुड़वाने का प्रयास का आरोप भी समुदाय विशेष के परिवार पर लगा था। इस विवाद में धार्मिक स्थल से पत्थरबाजी भी हुई थी। जिसके बाद खान कॉलोनी में रहने वाले कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर मकान बेचने के नोटिस भी चस्पा किए थे। सवा साल से यहां तनातनी चली आ रही है।

यह भी पढे़ं- अपार्टमेंट में घुसकर लूट और सामूहिक दुष्कर्म करने वाले लुटेरे गिरफ्तार, एक दिन पहले भी किया था कांड

कॉलोनी में सवा साल पहले लगी थी धारा 144

खान कॉलोनी में दो समुदाय के बीच चल रही तनातनी को देखते हुए प्रशासन ने 144 लागू करनी पड़ी थी। इसके अलावा हिंदु संगठनों की ओर हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया गया था।

यह भी पढ़ें- Amethi Murder Case: 100 मीटर की दूरी पर मौजूद थे 3 पुल‍िसवाले, शि‍क्षक और उसके पर‍िवार की हत्‍या कर न‍िकल गए बदमाश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें