Move to Jagran APP

Haryana Election: रिजल्ट के बाद हरियाणा में बदले विधानसभा के समीकरण, अचानक निर्दलीय विधायक ने कर दिया खेल

Ganaur MLA Devendra Kadian सोनीपत जिले की गन्नौर विधानसभा सीट से चुने गए निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने बड़ा एलान कर दिया है। वह भाजपा से टिकट कटने के बाद नाराज थे इसके बाद उन्होंने यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ा था जहां से उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:20 PM (IST)
Hero Image
गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सोनीपत की गन्नौर सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए देवेंद्र कादियान ने भाजपा को समर्थन दे दिया है। पांच अक्टूबर को हुए चुनावों का परिणाम मंगलवार को आ गया। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें भाजपा को मिली हैं।

इस तरह भाजपा एक बार फिर से सत्ता में लौटने को तैयार है। वहीं, सोनीपत जिले की छह सीटों में से चार पर भाजपा जीती हैं। बाकी दो सीटें कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी को मिली है।

गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान और बहादुरगढ़ से निर्दलीय विधायक राजेश जून बुधवार को दिल्ली में धर्मेंद्र प्रधान के आवास पहुंच गए। वो यहां भाजपा को समर्थन देंगे। वहीं, नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने भी भाजपा को समर्थन दे दिया। वो हरियाणा की हिसार सीट से निर्दलीय विधायक चुनी गईं।

किसको कितने वोट मिले

देवेंद्र कादियान ने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को 35 हजार 209 मतों से हराया। देवेंद्र कादियान को 77 हजार 248 मत मिले, जबकि कुलदीप शर्मा 42 हजार 39 मतों पर सिमट गए। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक को मात्र 17 हजार 605 मत मिले, जबकि पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निर्मल चौधरी को 57 हजार 830 मत मिले थे।

देवेंद्र कादियान के भाजपा से इस्तीफा देने के बाद भी भाजपा का वोटबैंक उनके साथ शिफ्ट हो गया, इसलिए भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।

जीत का श्रेय 36 बिरादरी को

देवेंद्र कादियान ने कहा कि गन्नौर हलके की 36 बिरादरी ने इतिहास रचा है। जीत का श्रेय केवल और केवल गन्नौर की छत्तीस बिरादरी को है। उन्होंने जीत के लिए अपने राजनीतिक गुरू पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक का आभार जताया है। देवेंद्र कादियान ने कहा कि अब केवल गन्नौर के विकास की बात होगी। सबसे बड़ा कदम युवाओं के लिए रहेगा।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर के लिए योजना बनाई जाएगी। छोटा कार्यालय बनाएंगे, जहां जन समस्याओं की सुनवाई होगी। कादियान ने कहा कि किस पार्टी में जाएंगे, यह गन्नौर की छत्तीस बिरादरी तय करेंगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें