Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gohana vidhan sabha Chunav Result: गोहाना सीट पर कांग्रेस को लगातार चौथी जीत की आस? BJP के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी दिखा रहे दम

Gohana election Result सोनीपत जिले की गोहाना सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों से कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है। इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक चौथी बार जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं भाजपा अपना खाता खोलने की जुगत में है। 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम आ जाएगा इसके बाद पता चल जाएगा कि मतदाताओं ने जीत का सेहरा किसे बांधा है।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 07 Oct 2024 09:50 PM (IST)
Hero Image
भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर सिंग मलिक।

डिजिटल डेस्क, सोनीपत। Gohana vidhan sabha Election Result 2024: सोनीपत जिले की गोहाना सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों से कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है। इस बार भी कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक चौथी बार जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, भाजपा अपना खाता खोलने की जुगत में है। 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम आ जाएगा, इसके बाद पता चल जाएगा कि मतदाताओं ने जीत का सेहरा किसे बांधा है।

कांग्रेस ने गोहाना से जगबीर सिंह मलिक मलिक को प्रत्याशी बनाया है, जो 2009, 2014 व 2019 से लगातार विधायक हैं। भाजपा ने डॉ. अरविंद शर्मा को प्रत्याशी उम्मीदवार बनाया, जिनपर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार राजबीर दहिया और हर्ष छिक्कारा भी मजबूत स्थिति में हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें