Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election: 'कभी-कभी हमारे शेर...' कांग्रेस में गुटबाजी पर ये क्या बोल गए राहुल गांधी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए राहुल गांधी ने बहादुरगढ़ से सोनीपत तक रोड शो निकाला और जनसभा को संबोधित किया। राहुल ने बेरोजगारी किसानों की समस्याओं महंगाई भ्रष्टाचार और संविधान पर हमले जैसे मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 700 रुपये की बचत खाते में डाली जाएगी महिलाओं को 2000 रुपये के साथ ही कई अन्य एलान किए।

By Jagran News Edited By: Pooja Tripathi Updated: Tue, 01 Oct 2024 02:44 PM (IST)
Hero Image
सोनीपत पहुंचने से पहले रोड शो में राहुल गांधी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, सोनीपत। Haryana Vidhansabha Election 2024 के प्रचार के लिए अब मात्र तीन दिन बचे हैं और इसे देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत वोटरों को लुभाने में झोंक दी है।

इसी कड़ी में आज राहुल गांधी ने बहादुरगढ़ से लेकर सोनीपत तक रोड शो निकाला और जनसभा को संबोधित किया। पूरे रास्ते में राहुल ने जगह-जगह रुककर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत की। यही नहीं सोनीपत की जनसभा में मंच से वह कांग्रेस की अंतर्कलह पर खुलकर बोले।

पढ़ें राहुल के जनसभा की मुख्य बातें

  • राहुल अपने अभिवादन की शुरुआत में लोगों से पूछा- कैसे हैं आप, मूड कैसा है?
  • अभी रास्ते में एक आदमी ने मुझे रोका, कहता है राहुल जी मैं, छोटा बिजनेस चलाता हूं। हरियाणा सरकार और मोदी ने बर्बाद कर दिया।
  • सब लोग जानते हैं। केंद्र और राज्य सरकार दो-तीन अरबपतियों की मदद करने के लिए चलाई जाती है। पहले स्मॉल और मीडियम बिजनेस हरियाणा को रोजगार देती थी। वो बंद कर दी गई।
  • आपके लोग सेना में जाते थे, वो रास्ता भी अग्निवीर के नाम पर बंद कर दिया गया। अग्निवीर हिंदुस्तान के जवान से उसकी पेंशन, उसकी कैंटीन और शहीद का दर्जा चोरी करने का तरीका है।
  • पहले पब्लिक सेक्टर हुआ करता था, अब वो बंद कर दी गई है और वो अडानी-अंबानी को दे दी गई है। सेना को अडानी को बेचा जा रहा है। अडानी कोई हथियार नहीं बनाते, विदेशी कंपनियों के हथियारों के ऊपर अडानी की कंपनी का लेबल लगाया जाता है।
  • हरियाणा में ड्रग्स फैलता जा रहा है। जब आपके(मोदी जी) मित्र के पोर्ट पर हजारों किलो हेरोइन पकड़ा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
  • राहुल बोले, जब मैं अमेरिका गया तो हरियाणा के युवाओं ने फोन किया। एक कमरे में 10 से 15 हरियाणा के लोग रहते हैं। अमेरिका जाने में 35 से 50 लाख रुपये लगते हैं। हरियाणा से डंकी के रास्ते अमेरिका जाने में युवा मारे जाते हैं। पानामा के जंगलों से निकलते हैं तो वहां माफिया के लोग गोली मार देते हैं।
  • अमेरिका में हरियाणा के युवा कहते हैं कि हरियाणा में कुछ नहीं बचा है। मैं करनाल आया उन्हीं युवाओं के परिवारों से मिला। करनाल में बच्चे-माताएं और अमेरिका में बच्चों के पिता चीख रहे हैं। वीडियो कॉल चल रही है एक बच्चा चीख कर चिल्लाता हुआ कम्प्यूटर को पकड़ लेता है और कहता है- पापा वापस आओ।
  • बेटा घबराओ मत मैं जल्द वापस आउंगा। बेटे का नाम देव है। देव जैसे हरियाणा में लाखों बच्चे हैं, जो दस साल तक अपने पिता को नहीं देख सकेंगे। यह हरियाणा सरकार की देन है, यह है मोदी की देन।
  • हरियाणा में पहले रोजगार मिलता था, वो बंद कर दिया गया है। हमारी सरकार आएगी, लिखकर ले लो , हम 700 की बचत आपके अकाउंट में डालेंगे। दो हजार रुपये हरियाणा की महिलाओं के बैंक अकाउंट में मिलेंगे।
  • हरियाणा में फसलों का दाम सही नहीं मिलता है। गारंटी करके किसानों को एमएसपी देने जा रहे हैं हम। पहले आपको जेल से फिरौती के कॉल आते हैं, आजकल आपको विदेश से कॉल आते हैं। क्योंकि सरकार ने बेरोजगारी का जाल फैला रखा है।
  • दो लाख सरकारी रोजगार खाली पड़े हैं, सरकार बनने पर यह रोजगार हम देंगे। यह रोजगार 36 बिरादरी के लोगों को जाएंगे। यह किसी एक जाति या किसी एक वर्ग को नहीं जाएंगे। समानता के साथ रोजगार बांटे जाएंगे।
  • गरीबों के लिए 100 गज के प्लॉट और दो बेडरूम और 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। 25 लाख का हेल्थ बीमा होगा।
  • संविधान की कॉपी दिखाते हुए कहा कि बीजेपी 24 घंटे इस पर आक्रमण करती है। जब आरएसएस के लोग संविधान पर आक्रमण करते हैं। लड़ाई इसी बात की है। वो संविधान खत्म करते हैं, हम रक्षा करते हैं।
  • संविधान में लिखा है सब नागरिक एक जैसे हैं, लेकिन जब मोदी 16 लाख करोड़ 25 अरबपतियों के माफ करते हैं और किसानों और स्टूडेंट का कर्जा माफ नहीं करते हैं तो वह संविधान पर आक्रमण करते हैं।
  • अडानी अंबानी की मीडिया पर मोदी का चेहरा दिखता है। मीडिया में किसी गरीब आदमी का चेहरा नहीं दिखाया जाता। अंबानी की शादी में हजारों करोड़ रुपये खर्च किए, यह लोगों का पैसा है। ये हम बदलना चाहते हैं। मैंने तो अपना मन बना लिया कि हम ऐसा काम करेंगे।
  • 25 लोगों को पोर्ट, मीडिया, खेत, जमीन, एयरपोर्ट सब उनका है। इसमे आम व्यक्ति को सम्मान नहीं मिल सकता है। 24 घंटे ये पैसे छीन रहे हैं आम लोगों से। जितना जीएसटी अंबानी देते हैं, उतना ही जीएसटी गरीब आदमी देता है। मैं नोट कर रहा हूं, जिनता पैसा नरेंद्र मोदी अडानी और अंबानी को देगा, उतना ही पैसा हम गरीबों को देंगे।
  • आपने जो इन लोगों को मजा करवाना है करवा लो, हमारी सरकार आने पर इन्हें नचवाएंगे। वो दिन आएगा, जब हिंदुस्तान के लाेगों की सरकार आएगी।
  • हरियाणा में भी इन्हाेंने नया काम किया है। परिवार पहचान पत्र बना दिया। एक कंपनी को काम सौंप दिया, परिवार परेशान पत्र बनाते हैं। कभी आमदनी बढ़ जाएगी और कभी कम हो जाएगी। एक कॉन्ट्रैक्ट देने के लिए पूरे प्रदेश को परेशान कर दिया है। सरकार बनते ही परिवार परेशान पत्र को खत्म कर देंगे
  • कांग्रेस पार्टी जान देकर संविधान की रक्षा करेगी। धान का पैसा देंगे सरकार बनते ही। सबकी सरकार बनेगी। दो लाख रोजगार 36 बिरादगी को मिलेंगे। छोटी-छोटी पार्टियां जो घूम रही हैं, वे बीजेपी की बी टीम, सी टीम, डी टीम हैं। यह लड़ाई केवल कांग्रेस और बीजेपी की है। यहां कांग्रेस का तूफान आ रहा है।
  • कार्यकर्ता टाइगर हैं, बब्बर शेर घूम रहे हैं। कांग्रेस पार्टी है, जहां सारे शेर एक साथ रहते हैं। कभी-कभी हमारे शेर लड़ जाते हैं एक दूसरे से, लेकिन मेरा काम इन शेरों को आपस में मिलाने का है।
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें