Sonipat News: ढाई साल की बच्ची के साथ अधेड़ कर रहा था ऐसी हरकत, दादी देखकर रह गई हैरान
महिला का कहना है कि उसका ढाई वर्षीय पोता गली में खेल रहा था लेकिन कुछ देर बाद जब वह उन्हें गली में दिखाई नहीं दिया तो वह अपने पोते को ढूंढने लगी। ढूढ़ते-ढूढ़ते वह पड़ोस में ही एक अधेड़ के मकान में पहुंची। जहां पर उसने पाया कि वह अधेड़ उसके पोते के साथ अनैतिक कार्य कर रहा है।
संवाद सहयोगी, खरखौदा। क्षेत्र के एक ढाई वर्षीय बच्चे के साथ एक अधेड़ ने अनैतिक कार्य कर दिया। बच्चे को खोजते हुए उसकी दादी मौके पर पहुंच गई और आरोपित को गालियां देते हुए अपने पोते का बचाया। इसके बाद घर आकर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
महिला ने बच्ची को बचाया
शिकायत पर पुलिस ने आरोपित श्रीकृष्ण के खिलाफ 10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्रवासी एक महिला का कहना है कि उसका ढाई वर्षीय पोता गली में खेल रहा था, लेकिन कुछ देर बाद जब वह उन्हें गली में दिखाई नहीं दिया तो वह अपने पोते को ढूंढने लगी और पड़ोस में ही एक अधेड़ के मकान में पहुंची।
जहां पर उसने पाया कि वह अधेड़ उसके पोते के साथ अनैतिक कार्य कर रहा है। उसने अपने पोते को बचाया और आरोपित को ऐसा करने पर गालियां दी। वह घर आई और अपने बेटे को मामले से अवगत करवाते हुए पुलिस को बुलाया।
पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
इसके बाद आरोपित अधेड़ श्री कृष्ण के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपित श्री कृष्ण के खिलाफ 10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।