Move to Jagran APP

भाजपा के समर्थन में क्यों आए निर्दलीय विधायक? खुद बताई वजह; नायब सिंह लेंगे CM पद की शपथ

हरियाणा में एक बार फिर नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। सभी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। अब नायब सिंह सैनी ही हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। ऐसे में हरियाणा के लगातार दो बार सीएम बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो जाएगा। उधर तीनों निर्दलीय विधायकों ने भी उन्हें समर्थन दे दिया है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 16 Oct 2024 03:22 PM (IST)
Hero Image
नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, सोनीपत। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंभी नायब सिंह सैनी को एक बार फिर भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब फिर नायब सिंह सैनी ही हरियाणा के सीएम की कमान संभालेंगे।

विधायक देवेंद्र कादियान का क्या कहना... 

वहीं, हरियाणा की गन्नौर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान का कहना है कि आज तीनों निर्दलीय विधायक राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपने जा रहे हैं। अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमने बीजेपी सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है।

विधायक राजेश जून क्या कहते हैं...

उधर, हरियाणा की बहादुरगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राजेश जून कहते हैं कि मैं बीजेपी का समर्थन कर रहा हूं और राज्यपाल से मिलकर समर्थन पत्र सौंपूंगा। मैंने बीजेपी का समर्थन किया है, क्योंकि मुझे उसकी नीतियां पसंद आईं और अपने क्षेत्र के विकास के लिए।

हरियाणा में नई सरकार का गठन

बता दें कि हरियाणा में आज यानी बुधवार को नई सरकार का गठन किया जा रहा है। खास बात यह है कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। वहीं, हरियाणा में लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी नायब सिंह सैनी के नाम दर्ज हो गया है।

नायब सिंह सैनी को चुना गया भाजपा विधायक दल का नेता

बताया गया कि बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini New Haryana CM) को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।

17 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे नायब सिंह सैनी

अब 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद हरियाणा में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद आधाकारिक तौर पर कार्य शुरू हो जाएगा।

अमित शाह और मोहन यादव की मौजूदगी में हुई बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बताया गया कि बैठक की सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी। बैठक सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुई थी।

बता दें कि हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सभी पार्टी विधायकों को लगातार दो दिन चंडीगढ़ में रहने को कहा था।

यह भी पढ़ें- Haryana New CM: भाजपा विधायक दल के नेता बने नायब सैनी, दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

बता दें कि 17 अक्टूबर को शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। पीएम मोदी के अलावा, भाजपा ने विपक्षी नेताओं को भी नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें- मांग रहे थे मुख्यमंत्री की कुर्सी, बना दिया प्रस्तावक; अनिल विज के साथ कैसे हुआ 'खेला'

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।