Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kharkhauda vidhan sabha Chunav Result: खरखौदा से कांग्रेस लगाएगी जीत का चौका? भाजपा भी जीत का कर रही दावा

Kharkhauda election Result हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आज शाम से पहले आ जाएंगे। सोनीपत जिले की खरखौदा सीट का भी रिजल्ट पता चल जाएगा। यहां से कांग्रेस और भाजपा दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। हालांकि यहां से कौन जीतेगा वो तो रिजल्ट के बाद ही पता चल पाएगा। खरखौदा से कांग्रेस ने अपने पुराने नेता और वर्तमान विधायक जयवीर वाल्मीकि को ही मैदान में उतारा था।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 08 Oct 2024 12:25 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी जयवीर वाल्मीकि, भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार।

डिजिटल डेस्क, सोनीपत। Kharkhauda vidhan sabha Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज शाम से पहले आ जाएंगे। सोनीपत जिले की खरखौदा सीट का भी रिजल्ट पता चल जाएगा। यहां से कांग्रेस और भाजपा दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। हालांकि यहां से कौन जीतेगा, वो तो रिजल्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

खरखौदा से कांग्रेस ने अपने पुराने नेता और वर्तमान विधायक जयवीर वाल्मीकि को ही मैदान में उतारा था। वहीं, भाजपा ने पवन कुमार दांव लगाया। पिछले तीन चुनावों में लगातार कांग्रेस ने ही जीत दर्ज की है और तीनों बार विधायक जयवीर वाल्मीकि बने हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें