Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फिर से चर्चा में छाईं मातूराम की जलेबियां, हरियाणा विधानसभा चुनाव से क्या है कनेक्शन?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा का केंद्र रही गोहाना की मातूराम की जलेबी अब फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चुनावी कैंपेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी रैलियों में जलेबी का खूब जिक्र किया था। आइए जानते हैं इसका हरियाणा चुनाव से क्या कनेक्शन है?

By Abhishek Tiwari Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Wed, 09 Oct 2024 11:45 AM (IST)
Hero Image
सोशल मीडिया पर मातूराम की जलेबी ट्रेड कर रही है।

डिजिटल डेस्क, सोनीपत। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब मातूराम हलवाई की जलेबी (Maturam Ki Jalebi) की खूब चर्चा हो रही है। इस बार दो शब्द पहला जाट और दूसरा जलेबी चुनावी चर्चा में रही। भाजपा कार्यालय पर जीत के बाद इस बार लड्डू की बजाय जलेबियां बांटी जा रही है।

वहीं, भाजपा के स्पष्ट बहुमत से चुनाव जीतते ही नायब सिंह सैनी ने कहा कि सबको मेरे गोहाना की मातूराम की जलेबी खिलाऊंगा। चुनावी कैंपेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी रैलियों में जलेबी का खूब जिक्र किया था। इस बीच, सोशल मीडिया पर मातूराम की जलेबी ट्रेड कर रही है। आइए जानते हैं इसका हरियाणा चुनाव से क्या कनेक्शन है:

दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को भेंट की थी जलेबियां

सोनीपत के गोहाना में चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा कांग्रेस के नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी को मातूराम की जलेबी भेंट की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि ये जलेबी सभी को मिलनी चाहिए। इसके लिए जलेबी का उत्पादन फैक्ट्री में, औद्योगिक स्तर पर किया जाना चाहिए। इसके बाद से जलेबी राजनीतिक चर्चा में शामिल हो गई।

ये भी पढ़ें-

BJP ने राहुल गांधी को भिजवाई एक किलो जलेबी, इस मिठाई का हरियाणा चुनाव से क्या है नाता?

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

बता दें कि बीते एक अक्तूबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर और गोहाना विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया था। इस दौरान गोहाना में कांग्रेस पदाधिकारियों ने राहुल को गोहाना की मशहूर मातूराम की जलेबी खिलाई।

भाजपा को 48 और कांग्रेस को मिली 37 सीटें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को आ गए हैं। हरियाणा में भाजपा की झोली में 48 सीटें आईं। जबकि कांग्रेस को महज 37 सीटों से संतोष करना पड़ा। इसके अलावा तीन विधानसभा सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

अब हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं, नतीजे से पहले उत्साहित कांग्रेस नेताओं में मायूसी छाई है। जबकि दो विधानसभा क्षेत्रों से इनेलो विधायक चुने गए हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें