Move to Jagran APP

देश में चर्चित हो गईं मातूराम की जलेबियां, 220 किलो घी से रोजाना तैयार होती हैं 15 क्विंटल; क्या है रेट?

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच गोहाना की प्रसिद्ध Maturam Ki Jaleb चर्चा में छाईं रही। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर ट्रेंड होने के बाद दूर-दूर से लोग मातूराम की जलेबियों का स्वाद चखने गोहाना पहुंच रहे हैं। मातूराम हलवाई के यहां 2.2 क्विंटल घी की खपत से रोजाना 15 क्विंटल जलेबियां तैयार होती हैं। गोहाना विधानसभा क्षेत्र में कुल 16 दुकानें हैं। 12 दुकानें अन्य लोगों की हैं।

By Paramjeet Singh Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Thu, 10 Oct 2024 11:22 AM (IST)
Hero Image
गोहाना में मातूराम हलवाई के यहां कारीगर जलेबियां तैयार करते हुए। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, गोहाना। हरियाणा विधानसभा चुनाव में गोहाना की प्रसिद्ध मातूराम की जलेबियां (Maturam Ki Jaleb) चर्चा में रहीं। चुनाव प्रचार के दौरान गोहाना रैली में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातूराम की जलेबी का जिक्र किया और उसके बाद संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने। चुनाव जीतने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मातूराम की जलेबियों का जिक्र करने से नहीं भूले।

मातूराम की जलेबियों का स्वाद चखने पहुंच रहे लोग

चुनाव परिणाम आने के बाद दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू की जगह गोहाना की जलेबियां परोसीं। इससे पूरे देश में गोहाना की जलेबियां चर्चित हो गईं। बुधवार को बाहर से भी कुछ लोग मातूराम की जलेबियों का स्वाद चखने गोहाना पहुंचे। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म अब गोहाना की जलेबियां छाई हुई हैं।

मातूराम हलवाई ने 70 पहले शुरू की थी दुकान

मातूराम हलवाई ने सात दशक पहले गोहाना में देसी घी की एक पाव की एक जलेबियां बनानी शुरू की थीं। उन्होंने शुरुआत में शहर में पुरानी अनाज मंडी में अपनी दुकान खोली थी। उनके निधन के बाद उनके बेटों ने शहर में कई जगह-जगह जलेबियों की दुकानें खोलीं। स्वाद और आकार के चलते गोहाना की जलेबियां देश और विदेश में प्रसिद्ध हो गईं।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर छाईं Maturam Ki Jalebi , हरियाणा विधानसभा चुनाव से क्या है कनेक्शन?

टिकट कटा तो निर्दलीय लड़ा चुनाव, अब जीत के बाद विधायक देवेंद्र कादियान ने BJP को दिया समर्थन

दूसरे शहरों में नाम से चल रही दुकानें 

अब दूसरे शहरों में भी मातूराम हलवाई के नाम से दुकानें चल रही हैं। 21 जनवरी 2024 को मातूराम की पुरानी अनाज मंडी में दुकान के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें भाऊ गैंग का नाम सामने आया था। इस घटना के बाद मातूराम हलवाई बड़े स्तर पर सुर्खियों में आ गए थे।

पीएम मोदी ने रैली में किया था जिक्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इसी घटना के चलते मातूराम हलवाई की जलेबियां फिर से चर्चित हुईं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के दौरान गोहाना आए तो दुकान पर जाकर जलेबियों का स्वाद चखा। 25 सितंबर को भाजपा ने गोहाना में जन आशीर्वाद रैली की, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया था।

"कांग्रेसी झूठ की नई जलेबियां बेचने लगे"

रैली में प्रधानमंत्री ने मातूराम की जलेबियों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा था कि अब कांग्रेसी झूठ की नई जलेबियां बेचने लगे हैं। एक अगस्त को गोहाना में कांग्रेस ने रैली की, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कई बार मातूराम की जलेबियों के स्वाद की प्रशंसा की।

बहन प्रियंका गांधी के लिए भी जलेबियां लेकर गए थे। राहुल गांधी ने मातूराम की जलेबियों को पूरे देश और विदेश में तैयार करने का सुझाव देकर रोजगार के रास्ते खोलने की संभावना का जिक्र किया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।