Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sonipat Crime: अवैध संबंध में रोड़ा बन रहा था पति, महिला ने प्रेमी और नाबालिग बेटी के साथ मिलकर रास्ते से हटाया

सोनीपत में एक पति की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक की पत्नी उसके प्रेमी नाबालिग बेटी और मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पत्नी का अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध था और पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसलिए पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

By Deepak Gijwal Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Thu, 12 Sep 2024 02:42 PM (IST)
Hero Image
पति की हत्या की आरोपित महिला प्रेमी, मौसेरे भाई और बेटी सहित गिरफ्तार। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, सोनीपत। अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति की हत्या के मामले में एंटी गैंगस्टर यूनिट ने महिला, उसके प्रेमी, नाबालिग बेटी और मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला मनीषा और उसके प्रेमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के द्वारिकापुरी के देवेंद्र उर्फ देवा को पुलिस ने चार दिन और मौसेरे भाई गांव अटेरना के मोहित को दो दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि नाबालिग बेटी को नारी निकेतन भेज दिया है।

प्रेमी को घर बुला लेती थी पत्नी

गांव आंवली के रहने वाले चांद सिंह ने 14 मई को पुलिस को बताया था कि उनके बड़े भाई जेबीटी शिक्षक कृष्ण की की पत्नी मनीषा का चाल-चलन शुरू से ही ठीक नहीं था। उसके संबंध और झगड़े से परेशान होकर बेइज्जती के डर से कृष्ण उसे लेकर करनाल में रहने लगा। बाद में वह शहर की इंडियन कॉलोनी की गली नंबर-13 में खुद का मकान बनाकर रहने लगा।

शिक्षक कृष्ण की ड्यूटी हाल में गांव जाजी के स्कूल में थी। वह स्कूल चले जाते थे तो उनकी पत्नी अपने प्रेमी को घर बुला लेती या उसके पास चली जाती थी। कृष्ण ने मनीषा के घरवालों को भी बताया, लेकिन उन्होंने मनीषा का ही साथ दिया।

किसी को बताया तो जान से मार देंगे...

वहीं, कृष्ण को जुबान बंद रखने की धमकी दी गई। मनीषा के प्रेमी ने कई बार कृष्ण को रास्ते में रोक कर धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। कृष्ण ये बात परिवार को भी बताई, जिसके बाद पंचायत हुई। पंचायत में भी मनीषा के घरवालों ने उसी का साथ दिया और धमकी दी कि पूरे परिवार को झूठे केस लगवाकर अंदर करवा देंगे। बच्चों को अपने प्रेमी से मिलवाती थी।

आरोप है कि मनीषा ने बच्चों को भी बहका रखा था। वो वीडियो कॉल पर बच्चों की बात अपने प्रेमी से करवाती थी। बच्चों को भी प्रेमी से मिलवाती थी। मनीषा की मां, मनीषा का चाचा सुरेश, मनीषा की भाभी मीनाक्षी, मौसी का लड़का मोहित, बुआ का लड़का महेश और मनीषा का मामा भी अक्सर उनको भड़काता था।

सीसीटीवी में प्रेमी के साथ जाती दिखी थी मनीषा

कृष्ण अपने साथ हो रही इन घटनाओं को उसे बताता रहता था। मनीषा के साथ मिलकर वो सब भी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। इसको लेकर 22 अप्रैल को कृष्ण ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। इसके बाद उसी रात को मनीषा अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। वहां लगी सीसीटीवी में भी प्रेमी के साथ जाती दिखाई दी थी।

उसके बाद कृष्ण ने मनीषा की गुमशुदगी की शिकायत 25 अप्रैल को पुलिस को दी थी। इसके बाद कृष्ण ने मनीषा के खिलाफ तलाक का केस डाल दिया।

मनीषा की दोस्त पिंकी ने दी मौत की सूचना

मनीषा की दोस्ती मयूर विहार की रहने वाली पिंकी खोखर से भी थी जिनका उसके भाई के घर भी आना जाना था। चांद सिंह ने बताया था कि 13 मई की शाम को पिंकी खोखर ने उनकी बहन कृष्णा के पास फोन कर उसके भाई की मौत की सूचना दी। वह स्वजन के साथ वहां पहुंचे तो कृष्ण बेड पर मृत पड़ा था।

उनको शक है कि उनके भाई कृष्ण की हत्या भाई मनीषा, भतीजे और भतीजी, मनीषा की मां गीता, मनीषा के चाचा सुरेश, मनीषा की भाभी मीनाक्षी, मौसी के लड़के मोहित, बुआ के लड़के महेश मामा, उसके प्रेमी, दोस्त पिंकी खोखर ने साजिश कर की है।

शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या और षड़यंत्र का मामला दर्ज कर लिया था। अब स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक पवन के नेतृत्व में टीम ने आरोपित मनीषा, उसके प्रेमी देवेंद्र उर्फ देव, मौसेरे भाई मोहित और उसकी नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर