Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सोनीपत में महिला से दरिंदगी: गन्ने के खेत में घसीटकर ले गए आरोपी, एक पहरा देता तो दूसरा करता दुष्कर्म

Sonipat Crime News सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा लेने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रास्ते में तीन ग्रामीण महिला को गन्ने के खेत में घसीट कर ले गए। दो ग्रामीणों ने महिला से दुष्कर्म किया और एक खेत के बाहर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। बेटा जब मां को खोजने पहुंचा तो महिला के बारे में पता चला।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunUpdated: Mon, 02 Oct 2023 05:42 PM (IST)
Hero Image
सोनीपत में महिला से ईख के खेत में किया दुष्कर्म।

जागरण संवाददाता, गोहाना। सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में चारा लेने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रास्ते में तीन ग्रामीण महिला को गन्ने के खेत में घसीट कर ले गए। दो ग्रामीणों ने महिला से दुष्कर्म किया और एक खेत के बाहर खड़ा होकर निगरानी करने लगा।

बेटा अपनी मां की तलाश करते हुए खेत की ओर गया तो रास्ते में उसे खेत से आवाज रोने-चीखने की आवाजें सुनाई दी। महिला के बेटे के मौके पर पहुंचने पर आरोपित भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। स्वजन ने पुलिस अधिकारियों से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।

चारा लेकर लौटते समय मिले तीन लोग

महिला ने पुलिस को बताया कि वह 27 सितंबर को अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। वह चारा लेकर वापस चली तो कुछ दूरी पर गन्ने के खेत के पास तीन लोग खड़े मिले। तीनों ने उसे पकड़ लिया और घसीटकर गन्ने के खेत के अंदर ले गए।

मां के ना लौटने पर बेटा खोजने पहुंचा

इसके बाद एक व्यक्ति खेत से बाहर आकर पहरा देने लगा और दो लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। महिला काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो बेटा खेत में देखने के लिए गया। जब वह गन्ने के खेत के पास गुजरने लगा तो उसे कुछ आवाजें सुनाई दी। बेटा अंदर गया तो उसकी मां बदहवास मिली।

बेटे को देख आरोपी हुए फरार

महिला के बेटे को देखकर आरोपित फरार हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। शिकायत देने के बाद भी जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लोगों ने जमकर हंगामा किया।

ये भी पढ़ें- Sonipat: पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर दीपक मान की गोली मारकर हत्या, गोल्डी बरार गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए रविवार को गांव में पंचायत भी हुई। गांव के लोगों ने महिला को दिलाने और आरोपितों को उनके किए की सजा दिलाने का ऐलान किया है।

मामले में शिकायत मिली थी। तुरंत संज्ञान लेते हुए तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। -वजीर सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना।

ये भी पढ़ें- Sonipat Crime : रात के अंधेरे में चुपके से घर के अंदर घुसे चोर, लाखों रुपये लेकर हो गए रफू चक्कर