Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sonipat Lok Sabha Chunav Result 2024: इन मुद्दों ने भाजपा से छीनी सोनीपत सीट, कांग्रेस के सतपाल विजयी घोषित

लोकसभा चुनाव में किसकी जय होगी और किसकी पराजय उसका फैसला आज हो गया। दिल्ली से सटे सोनीपत लोकसभा सीट (Sonipat lok sabha Chunav Result 2024) पर भी कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर दिखी। जिसमें आखिर में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बाजी मारी। यहां से बीजेपी ने इस बार मोहन लाल बड़ौली को उम्मीदवार बनाया था। जो जीत दर्ज नहीं कर सके।

By Monu Kumar Jha Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:48 PM (IST)
Hero Image
Sonipat Result 2024 Live: कांग्रेस ने भाजपा से छीनी सोनीपत सीट।

डिजिटल डेस्क, सोनीपत। (Sonipat lok sabha chunav Result 2024) आज 18वीं लोकसभा का चुनाव रिजल्ट आ गया। एनडीए को इस चुनाव में बहुमत मिला है। वहीं पर आइएनडीआइए ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अगर करें हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट की तो यहां पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

हालांकि भाजपा के उम्मीदवार से उन्हें कड़ी टक्कर मिली। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के 17 लाख 77 हजार आठ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर किया। भाजपा से मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Badoli) तो कांग्रेस से सतपाल ब्रहमचारी (Satpal Brahamchari) मैदान में थे। पढ़ें सभी अपडेट्स:

Sonipat Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates:

सोनीपत में विजय हासिल करने वाले सतपाल ब्रह्मचारी को जीत का प्रमाणपत्र देते जिला निर्वाचन अधिकारी

  • सोनीपत लोकसभा

कांग्रेस ने भाजपा से छीनी सोनीपत सीट, ब्रह्मचारी ने बड़ौली को हराया।ब्रह्मचारी ने 21816 वोटों से बड़ौली को हराया, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा विजयी प्रमाणपत्र।

साफ छवि व नए चेहरे का ब्रह्मचारी को मिला लाभ, सरकार के विरोध में लोगों ने खुद ही बनाई हवा।

भितरघात, किसानों व पहलवानों की नाराजगी व योजनाओं के ऑनलाइन ने डुबोई बड़ौली की लुटिया।

  • मतगणना केंद्र के बाहर गाड़ी की छत पर चढ़कर जश्न मनाते कांग्रेस के कार्यकर्ता सोनीपत

सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी की जीत की खुशी में मतगणना केंद्र के बाहर नाचती महिलाएं।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र (Sonipat Lok Sabha Results 2024) में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी की लीड बढ़ते हुए 21094 हुई। सतपाल ब्रह्मचारी को 546163 वोट और भाजपा के मोहन लाल बड़ौली 525069 वोट लेकर मैदान में डटे हुए।

अब तक 11 लाख से अधिक वोटों की गिनती हो चुकी है लेकिन अभी पोस्टल बैलेट की गिनती का काम जारी है, इसलिए कई विधानसभा में गिनती रुकी हुई है। मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा। हंगामे और नाचने-गाने का दौर शुरू

सोनीपत के बरोदा से विधायक इंदु राज नरवाल और समर्थक खुशी जताते हुए।

  • कांग्रेस सतपाल ब्रह्मचारी 20711 से आगे

सोनीपत में ब्रह्मचारी मारेंगे बाजी

हरियाणा में यह अकेली ऐसी लोकसभा सीट है, जिस पर दोनों ही पार्टियों – भाजपा व कांग्रेस की धड़कनें सुबह से ही बढ़ी रही। दोनों पार्टियों के नेताओं का बीपी सुबह से ही अप-डाउन होता रहा।

अब चूंकि मतणगना आखिरी दौर में है। मौजूदा रुझानों के हिसाब से कहा जा सकता है कि कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत रहे हैं। वे भाजपा के मोहनलाल बड़ौली पर 9 हजार 984 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं।

  • सोनीपत 14119 से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी आगे। जीत के करीब।
  • सोनीपत में काउंटिंग रोके जाने के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी
  • 6530 से सोनीपत में कांग्रेस ने ली लीड। सतपाल ब्रह्मचारी निकले आगे।
  • सोनीपत में कांग्रेस फिर बढ़त करते हुए 3297 वोटो से आगे सतपाल ब्रह्मचारी कांग्रेस प्रत्याशी।
  • सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में फिर पलटा मुकाबला कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 497 वोटो से आगे सतपाल ब्रह्मचारी को 383736 वोट और भाजपा के मोहनलाल बडोली को 3830239 वोट
  • सोनीपत लोकसभा क्षेत्र मोहनलाल बडोली की लीड घटकर 3582 पर आई दोनों में मुकाबला जारी भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बडोली 38403 में और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी 376821 वोट लेकर मुकाबले में बने हुए हैं।
  • सोनीपत से बीजेपी के मोहन लाल बडौली अब 4620 वोटो से आगे।
  • सोनीपत लोकसभा सीट से रुझान लगातार जारी

सतपाल ब्रह्मचारी : 301151

मोहन लाल बडौली : 312552

लोकसभा भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली 11401 से आगे

भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बडोली 307231 और कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 292902 वोट लेकर मैदान में बैठे हुए मोहनलाल बरौली 14329 वोटो से आगे।

  • बीजेपी के मोहनलाल बडौली 13602 सोनीपत में लीड

सोनीपत लोकसभा सीट से रुझान लगातार जारी

सतपाल ब्रह्मचारी : 215977

मोहन लाल बडौली : 219740

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल बडोली 3763 से आगे

मोहनलाल बडोली लगातार बढ़त की और

  • भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला

3763 वोट से बीजेपी मोहनलाल बडोली आगे

  • सोनीपत लोकसभा

दिलचस्प मुकाबले में पलटा मुकाबला भाजपा के मोहनलाल बडोली आगे

सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के सतपाल ब्रह्मचारी से 2901 वोटो से आगे

कॉग्रेश के सतपाल ब्रमचारी को मिले 207722वोट

बीजेपी के मोहनलाल बडौली को मिले 210613 वोट

  • लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी लगातार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की लीड 2173 है।

गिनती में पहली बार बीजेपी को लीड मिली है। 2901 मोहन लाल बडौली

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी लगातार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की लीड 3758

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी लगातार आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी की लीड 4071

  • सोनीपत लोकसभा सीट से रुझान लगातार जारी

सतपाल ब्रह्मचारी 171753

मोहन लाल बडौली 171112

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी 641 से आगे

लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं

  • कांग्रेस प्रत्याशी की लीड हुई कम

सोनीपत में बेहद रोमांचक मुकाबला

कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी केवल 641 वोट से आगे है बीजेपी के मोहनलाल बडौली से।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में राउंड बर परिणाम बदलते हुए अब कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी 1742 वोटो से आगे है चुनावी नतीजे के बाद दोनों प्रत्याशी एक ही मोबाइल फोन पर परिणाम देखते हुए

  • सोनीपत इलेक्शन अपडेट

मोहनलाल बड़ौली ( BJP) 154000 - पीछे

सतपाल ब्रह्मचारी (कॉंग्रेस) 162336 (+8336) - आगे

सोनीपत से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने 6484 वोटों की बनाई लीड।

अभी तक छह राउंड में कांग्रेस के सतपाल की लीड, लेकिन मुकाबला बेहद कड़ा देखने को मिल रहा है।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में राउंड बर परिणाम बदलते हुए अब कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी 1742 वोटो से आगे है चुनावी नतीजे के बाद दोनों प्रत्याशी एक ही मोबाइल फोन पर परिणाम देखते हुए

  • सोनीपत लोकसभा सीट

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी की लीड घटी।

सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के सतपाल ब्रह्मचारी 1742 से वोटो आगे।

  • सोनीपत लोकसभा

कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी की लीड बढ़ी।

सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के सतपाल ब्रह्मचारी 3245 से वोटों आगे।

कांग्रेस के सतपाल ब्रमचारी को मिले 92686 वोट।

बीजेपी के मोहनलाल बडौली को मिले 89441 वोट।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी द्वारा अपनी रेड को बढ़ाते हुए सतपाल ब्रह्मचारी 84202 और भाजपा के मोहनलाल बडोली 81734 वोट लेकर मैदान में डटे हुए हैं सतपाल ब्रह्मचारी 2468 वोटो से आगे।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी 72203 और भाजपा के मोहनलाल बडोली 70156

  • कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी 2047 वोटो से आगे

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में दो ब्राह्मणों के बीच सबसे रोचक मुकाबला चलते हुए 10:30 पर अपडेट के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी 175 वोटो की लीड लेते हुए भाजपा ने राय से विधायक मोहनलाल बडोली को टिकट देकर मैदान में उतारा था।

जबकि उनकी एक महीने बाद कांग्रेस ने जींद के सफीदों विधानसभा के गांव गांगुली के रहने वाले सतपाल ब्रह्मचारी को उनके सामने मुकाबले में उतार दिया था दोनों ब्राह्मण में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है विधानसभा वार लोगों की सांस अटक रही है दोनों के बीच कड़ा मुकाबला

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 57462 और बीजेपी के मोहनलाल बरौली 57728 मात्र 175 वोटो की लीड कांग्रेस सतपाल ब्रह्मचारी

  • पहला राउंड

खरखौदा विधानसभा से

सतपाल (कांग्रेस) : 2812

मोहन (भाजपा) : 1194

सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी आगे

बीजेपी प्रयाशी मोहनलाल बड़ौली 5071 वोट से पीछे

राजधानी दिल्ली से सटी इस सीट पर सोनीपत में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता रैली कर चुके हैं, जिसके कारण यह सीट काफी हॉट मानी जा रही है। सोनीपत लोकसभा सीट के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में 70.72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में सोनीपत जिले के गोहाना, गन्नौर, बरोदा, राई, सोनीपत, खरखौदा और जींद जिले के सफीदों, जींद, जुलाना विधानसभा क्षेत्र आते हैं। परिसीमन के बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव ((Haryana lok sabha chunav Result 2024 Hindi News) में जींद को पहली बार सोनीपत संसदीय क्षेत्र में शामिल किया गया। इससे पहले यह हिसार लोकसभा क्षेत्र में शामिल था।

यह भी पढ़ें: Delhi Lok sabha Election Result 2024 LIVE: दिल्ली की सभी सीटों के लिए मतगणना शुरू, कुछ देर में आने लगेंगे रुझान

सोनीपत संसदीय क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 6 सोनीपत जिले के हैं। इस कारण सोनीपत का दबदबा होने से सभी पार्टियां सोनीपत जिले से ही अपना प्रत्याशी चुनती हैं। सोनीपत की सीटों पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा का दबदबा है।

सोनीपत लोकसभा सीट

2019 में रमेश चंद्र ने कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हराया

पार्टी प्रत्याशी प्राप्त वोट (प्रतिशत में)
भाजपा रमेश चंद्र कौशिक

587, 664

(52.02%)
कांग्रेस भूपेंद्र सिंह हुड्डा

422,800

(37.04%)

2014 में रमेश चंद्र ने कांग्रेस के जगवीर सिंह को हराया

पार्टी प्रत्याशी प्राप्त वोट (प्रतिशत में)
भाजपा रमेश चंद्र कौशिक 347,203 (35.02%)
कांग्रेस जगवीर सिंह मलिक 269,789 (27.04%)

सोनीपत शहर को जानें

सोनीपत (Sonipat News) की खास बातें सोनीपत हरियाणा के 10 लोकसकभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। दिल्ली 40 किमी दूर स्थित इस नगर की स्थापना लगभग 1500 ई.पू. में आरंभिक आर्यों ने की थी। शहर में 'अब्दुल्ल नसीरुद्दीन की मस्जिद' 1272 में निर्मित, 'ख़्वाजा खिज्र का मकबरा 1522 या 1525 ईसवी में निर्मित' और पुराने किले के अवशेष हैं।

यहां पर हिन्दुओं का बाबा धाम मंदिर प्रसिद्ध है। सोनीपत में दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट अच्छे कॉलेज हैं। यहां सबसे पहले लोकसभा चुनाव 1977 में हुआ।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें