Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धार्मिक कार्यक्रम की एडिटिग कर अश्लील वीडियो डालने के मामले में केस दर्ज

वाट्सएप ग्रुप में धार्मिक कार्यक्रम की एडिटिग कर अश्लील वीडियो डालने पर केस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Updated: Fri, 18 Jun 2021 07:29 AM (IST)
Hero Image
धार्मिक कार्यक्रम की एडिटिग कर अश्लील वीडियो डालने के मामले में केस दर्ज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :वाट्सएप ग्रुप में धार्मिक कार्यक्रम की एडिटिग कर अश्लील वीडियो डाले जाने के मामले में हिदू संगठनों के हंगामे के बाद आरोपितों पर केस दर्ज किया गया। फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। अभी तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शहर जगाधरी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। अभी इस प्रकरण से संबंधित दस्तावेज, वीडियो व मोबाइल शिकायतकर्ता ने उपलब्ध नहीं कराए हैं। जिन लोगों पर आरोप हैं। वह सभी स्थानीय निवासी है। दस्तावेज मिलने के बाद छानबीन की जाएगी। इसके बाद ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

जय भवानी सेना के अध्यक्ष आदित्य रोहिला ने बताया था कि बैड बायज के नाम से वाट्सएप ग्रुप बना हुआ है। जिसमें हमीदा के कुछ युवक एडमिन हैं। 29 मई को इस ग्रुप में जावेद नाम के युवक ने अश्लील वीडियो डाली। इस वीडियो पर धार्मिक कार्यक्रम की एडिटिग की गई है। यह जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए डाला गया। इस बारे में जय भवानी सेना के सदस्यों को पता लगा, तो आरोपित जावेद को बातचीत करने के लिए हरियाणा इंजीनियरिग के पास संगठन के कार्यालय में बुलाया गया। यहां पर उसे समझाने की कोशिश की और इस वीडियो को डिलीट करने की बात कही। आरोप है कि आरोपित ने माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद ही संगठन की ओर से एसपी कमलदीप गोयल को आरोपित जावेद समेत ग्रुप के एडमिन के खिलाफ शिकायत दी गई थी। वहां से मामला बूड़िया गेट चौकी में ट्रांसफर किया गया था।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर