Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Yamunanagar Crime News: बेशकीमती रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी में चार गिरफ्तार, 20 लाख में रुपये में हुआ था सौदा

बेशकीमती रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी में वन्य प्राणी विभाग कलेसर और छछरौली पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस सांप का सौदा 20 लाख रुपये में किया जाना था। इन तस्करों को पकड़ने के लिए संयुक्त टीम बनाई गई जिसके आधार पर ये कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस सांप का इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन और पॉवर को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

By Avneesh kumar Edited By: Deepak SaxenaUpdated: Fri, 24 Nov 2023 09:31 PM (IST)
Hero Image
बेशकीमती रेड सैंड बोआ सांप की तस्करी में चार गिरफ्तार।

संवाद सहयोगी, छछरौली (यमुनानगर)। वन्य प्राणी विभाग कलेसर एवं छछरौली थाना पुलिस की टीम ने दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ (दो मुंहा सांप) नामक बेशकीमती सांप मिला है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यहां पर इसका सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ था।

दो मुंहा सांप के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

तस्करों ने यह सौदा भी हवाला के जरिए करना था, क्योंकि आरोपितों से नेपाल, कोरिया और कतर की विदेशी करेंसी के नोट मिले हैं। इन नोटों पर लिखे अंकों के माध्यम से नकदी लेनी थी। वन्य प्राणी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के कुछ लोग दुर्लभ प्रजाति के सांपों की तस्करी करते हैं। वह ऐसे ही एक सांप को लेकर यमुनानगर में आएंगे और साढ़ौरा के पीरभोली निवासी राम सिंह के साथ इसका सौदा करेंगे। विभाग ने छछरौली थाना पुलिस को सूचना दी। इन तस्करों को पकड़ने के लिए संयुक्त टीम बनाई गई।

ये भी पढ़ें: Jind Crime News: छात्राओं से अश्लीलता मामले में ADGP ने किया स्कूल का दौरा, कृत्य में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रहा प्रशासन

टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपितों को छछरौली (यहीं सौदा होना था) में पकड़ लिया। इनके पास से दो मुंहा सांप बरामद हुआ। आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव नगला पिथौरा निवासी लाखन कुमार, सोहजनी जाटान निवासी मोहित कुमार और नंगला पिथौरा निवासी कुलदीप कुमार के रूप में हुई।

पूछताछ के बाद पुलिस ने राम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। राम सिंह पर वन्य जीवों की तस्करी करने का एक मामला पहले भी दर्ज है।

रेड सैंड बोआ सांप इसलिए बिकता इतना महंगा

वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर जयविंद्र नेहरा ने बताया कि रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांपों का इस्तेमाल नशे व पॉवर बढ़ाने वाली दवाइयों के अलावा सौंदर्य के प्रसाधनों को बनाने में किया जाता है। तस्करों से बरामद सांप का वजन 838 ग्राम और लंबाई 32 इंच है।

पशु चिकित्सक डा. सुखबीर नैन से सांप का परीक्षण कराया गया। सांप पर कोई कट या चोट निशान नहीं है। विदेशी करेंसी नोट पर लिखे नंबरों के मिलान से होना था सौदा तस्करों से पुलिस को विदेशी करेंसी के नोट मिले हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि नकदी के लेन देन के लिए विदेशी करेंसी पर लिखे नोटों के नंबरों से मिलान करना था। आरोपितों से दो इंजेक्शन भी बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Haryana: स्कूलों के प्रति अधिकारियों के रूखे रवैए पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग को लगाया पांच लाख का जुर्माना