Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डाइट प्लान के बहाने बुलाकर जिम कोच ने युवती से किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपित गिरफ्तार

हरियाणा Haryana Crime के यमुनानगर में एक जिम कोच पर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि कोच ने डाइट प्लान के बारे में बात करने के बहाने युवती को पहले अपने घर पर बुलाया और फिर उसके साथ गलत काम किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Avneesh kumar Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 24 Sep 2024 05:13 PM (IST)
Hero Image
यमुनानगर में 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला। प्रतीकात्मक तस्वीर

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। यमुनानगर शहर की निवासी 24 वर्षीय युवती ने जिम कोच कृष्णा कॉलोनी निवासी परमिंदर गुलाटी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

आरोप है कि आरोपित ने डाइट प्लान के बारे में बात करने के लिए घर पर बुलाया। जहां उसके साथ गलत काम किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह घरों में झाड़ू-पोछे का काम करती है। 15 दिन पहले उसकी जिम कोच परमिंदर गुलाटी से डाइट प्लान के बारे में मोबाइल पर बात हुई थी। जिसके बाद वह फोन करने लगा।

20 सितंबर को परमिंदर ने डाइट प्लान लेने के बहाने सरोजनी कॉलोनी में बुलाया था। जब वहां पर पहुंची तो आरोपित कहने लगा कि वह डाइट प्लान पेपर घर पर भूल गया है।

यह बहाने बनाकर वह अपने साथ घर पर लेकर गया। जहां आरोपित ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी देने लगा। साथ ही किसी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।