Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'जिनके खुद के बही-खाते खराब, वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं', नायब सैनी ने भूपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रादौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि सूत न कपास और लट्ठम लठ हौरे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के दस वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

By Avneesh kumar Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Wed, 25 Sep 2024 08:12 PM (IST)
Hero Image
रादौर में जन आशीर्वाद रैली में नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

संवाद सहयोगी, रादौर।  रादौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि सूत न कपास और लट्ठम लठ हौरे।

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी द्वारा हिसाब मांगने का जवाब भी मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाजा में देते हुए कहा कि दिल में कसक लिए फिरते हैं, चेहरे पर हजारों नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के बही खाते खराब हैं वो हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के दस वर्षाें के कार्यकाल में हुए विकास कार्याें को गिनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में जनता से झूठे वायदे कर एक बार फिर से प्रदेश को भ्रष्टाचार की दलदल में ले जाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेस चाहती है कि प्रदेश की जनता को दोबारा पर्ची खर्ची वाला शासन दिया जाए। कांग्रेस के प्रत्याशी खुलेआम अपनी भ्रष्टाचार वाली मंशा जाहिर कर रहे है। जिसे प्रदेश की जनता देख व सुन रही है।

पांच अक्टूबर को जनता अपनी वोट की ताकत से कांग्रेस पार्टी को आईसीयू में भेजने का काम करेगी। भूपेद्र सिंह हुड्डा जो हमारा हिसाब मांग रहे है, उनसे मैंने भी उनके 10 वर्ष का हिसाब मांगा था लेकिन आज तक उनका कोई जवाब नहीं आया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें