Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'बाप-बेटा की लड़ाई सैलजा और सुरजेवाला से है', कांग्रेस में गुटबाजी पर CM नायब सैनी ने भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा पर कसा तंज

हरियाणा में विधानसभा चुनाव एक अक्टूबर को होने हैं। राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वहीं प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर रहेगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस को लेकर कहा कि हमारी सरकार से हिसाब मांगने से पहले अपने कुशासन का हिसाब दें।

By Popin kumar Edited By: Prince Sharma Updated: Sun, 18 Aug 2024 07:44 PM (IST)
Hero Image
सीएम नायब सैनी ने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा हमारी सरकार से हिसाब मांगने से पहले अपने कुशासन का हिसाब दें। इनके बही खाते खराब हैं। बही खाते फटे हुए हैं। 

हरियाणा सीएम ने कहा, बापू-बेटा की लड़ाई सैलजा व सुरजेवाला से है। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी पूरी तरह से हावी है। कांग्रेस के नेता सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं।

जब पूर्व सीएम हुड्डा स्वामीनाथन कमेटी के चेयरमैन थे, उस समय चुप रहे। किसानों के बारे में नहीं सोचा। विकास के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। इनकी मंशा ठीक नहीं है। इनका बस्ता भी नहीं खुलना चाहिए। नायब सैनी रविवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की छछरौली अनाज मंडी में जन आशीर्वाद रैली में बोल रहे थे।

जनता भाजपा के साथ है: सीएम सैनी

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आप लोगों का जोश, जूनून और जज्बा बता रहा है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बनने जा रही है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस अपने 10 सालों के कार्यकाल के साथ चुनावी घोषणापत्र में कही बातों को भी सार्वजनिक करने का काम करे। हमारा हिसाब तैयार है, क्योंकि हमने अपने वादों को पूरा किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में खबू विकास हुआ। यहां से कार्यकर्ता संकल्प लेकर जाएं कि एक-एक घर में विधानसभा चुनाव में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का काम करेंगे।

100-100 गज के प्लॉट पर हुड्डा ने की राजनीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 100-100 गज के प्लॉट पर राजनीति की। लोगों को कागज मिले न कब्जा। अब भाजपा सरकार ने लोगों को प्लॉट पर कब्जा और दस्तावेज दिए हैं।

सरकार ने पोर्टल खोल दिया जो पात्र है। वह अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। चुनाव के बाद सरकार बनते ही प्लाट दे दिए जाएंगे। शहर में पात्रों को प्लाट दिए। रोडवेज में फ्री यात्रा करने के लिए 84 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड दिए गए।

हुड्डा सुबह राहुल गांधी को फोन करते हैं और राहुल उन्हें एक शिगूफा देते हैं। वह शिगुफे को जनता के सामने गाते फिरते हैं।

अब हुड्डा कह रहे हैं कि बुजुर्गों की पेंशन छह हजार रुपये कर देंगे, लेकिन 10 साल सरकार रही तो 500 रुपये से आगे नहीं बढ़ पाए। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा में भाजपा के शासन काल में 62 विकास कार्य मंच से गिनवाएं।

वहीं, झज्जा में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा...

भाजपा पूरी तरह से तैयार है। चुनाव का आगाज हो गया है, भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। हम हरियाणा की जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं, हरियाणा की जनता को इस सरकार पर भरोसा है। कोई भी दावा कर सकता है (सरकार बनाने का) क्योंकि यह भ्रष्टाचार में डूबी सरकार थी, लोगों ने उन्हें(भूपेंद्र हुड्डा) नकार दिया है।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: 'नई बात नहीं चुनाव के समय ऐसा होता है', जजपा विधायकों के पार्टी छोड़ने पर बोले अजय चौटाला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर