Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Election 2024: कर्णदेव कांबाेज को मनाने मंधार पहुंचे CM नायब सैनी, समर्थकों के श्याम राणा के विरोध में उठे सुर

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की सूची से नाराज पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज को मनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंधार में उनसे बातचीत की। समर्थकों ने कर्णदेव को टिकट देने और श्याम सिंह राणा का टिकट काटने की मांग की। समर्थकों ने कहा कि कर्णदेवी कांबोज को या तो इंद्री से या किसी अन्य जगह से टिकट दिया जाए।

By temp1 temp1 Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 05 Sep 2024 09:35 PM (IST)
Hero Image
गांव मंधार में पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज व समर्थकों से बातचीत करते सीएम नायब सिंह सैनी। जागरण

संवाद सहयोगी, रादौर। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सूची जारी कर दी है। लेकिन सूची में नाम न होने की वजह से कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। ऐसे में बीजेपी ने अब रूठों को मनाने शुरू कर दिया है।

पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज को मनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंधार गांव में पहुंचे। यहां पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज के समर्थकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कर्णदेवी कांबोज को या तो इंद्री से या किसी अन्य जगह से टिकट दिया जाए। इसके साथ ही श्याम सिंह राणा का टिकट काटा जाए।

शाम के समय मंधार पहुंचे सीएम

विधानसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की सूची के बाद वीरवार को पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। शाम के समय नायब सिंह सैनी गांव मंधार में पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए थे।

10 मिनट तक की बातचीत

मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान निकाय सुधार मंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे। सीएम छह बजे मंधार पहुंचे और 50 मिनट तक समर्थकों के बीच में बैठे कर्णदेव से बातचीत की। इसके बाद 10 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत की और सीएम ने समर्थकों को आश्वासन दिया।

कर्णदेव कंबोज ने इस्तीफे में लिखा कि मैं बीजेपी ओबीसी मोर्चा और सभी अन्य पदों से अपना त्यागपत्र देता हूं क्योंकि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीन दयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाली भाजपा नहीं रही। अब पार्टी में नुकसान करने वाले गद्दारों को तव्वजो दी जाती है। साथियों वर्षों तक मैने तथा मेरे पूरे परिवार ने भाजपा की तन मन धन से सेवा की।