Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरियाणा चुनाव: CM पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार जनता के बीच जाएंगे अरविंद केजरीवाल, जगाधरी में करेंगे रोड शो

Haryana Election 2024 दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार जनता के बीच जा रहे हैं। पूर्व सीएम हरियाणा के जगाधरी में रोड शो करेंगे। इस दौरान वे आम आदमी पार्टी के पांच गारंटी के बारे में भी बात करेंगे। रोड शो झंडा चौक से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी तक जाएगा। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 19 Sep 2024 10:03 PM (IST)
Hero Image
Haryana Election 2024: यमुनानगर के जगाधरी में रोड शो करेंगे अरविंद केजरीवाल।

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को जगाधरी शहर में निकल रहे रोड शो में शामिल होंगे। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आदर्श पाल कार्यक्रम का आयोजन करा रहे हैं।

आदर्श पाल ने बताया कि रोड शो शुक्रवार डेढ़ बजे झंडा चौक से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी तक जाएगा। इसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। शुक्रवार 20 सितंबर से अरविंद केजरीवाल जनता के बीच जाएंगे। दिल्ली सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार जनता के बीच जाएंगे।

इन जिलों में प्रचार करेंगे केजरीवाल

जगाधरी में अरविंद केजरीवाल का रोड शो होगा। अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से हरियाणा में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। जगाधरी के बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार करेंगे।

इस दौरान अरविंद्र केजरीवाल दिल्ली सरकार की पांच गारंटी जैसे शिक्षा में सुधार, स्वास्थ्य सेवाएं, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं का सशक्तिकरण व सामाजिक सुरक्षा के बारे में भी बताएंगे।

यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: कांग्रेस की 7 गारंटी vs बीजेपी के 20 संकल्प, किसके घोषणापत्र में कितना दम