Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: फेस्टिवल सीजन से पहले इन 67 कालोनियों को सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा, मिलेंगी ये मूलभूत सुविधाएं

Haryana फेस्टिवल सीजन से पहले मनोहर सरकार यमुनानगर जिले की कई कालोनियों में विकास कार्य करवाने जा रही है। यहां के 69 कालोनियों में पहले ही विकास का काम चल रहा है अब 67 कालोनियों में विकास की नींव रखी जाएगी। हालांकि कुछ कालोनियों में अमृत योजना के तहत सीवरेज लाइनें जरूर बिछा दी गई लेकिन सड़कें कच्ची पड़ी हैं।

By Sanjeev kumarEdited By: Monu Kumar JhaUpdated: Fri, 06 Oct 2023 03:09 PM (IST)
Hero Image
फेस्टिवल सीजन से पहले इन 67 कालोनियों को सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा। फाइल फोटो

संजीव कांबोज, यमुनानगर। 69 कालोनियों के बाद अब नगर निगम एरिया की 67 कालोनियों में विकास की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिवल सीजन (Festival Season) से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके लिए संबंधित वार्डों के पार्षदों से कार्यों की सूची लेकर निगम अधिकारी एस्टीमेट तैयार करने में जुटे हुए हैं। इन कार्यों में सड़कों के निर्माण व स्टार्म वॉटर की न निकासी शामिल है।

इसके अलावा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (Public Health and Engineering Department) की ओर से पेयजल आपूर्ति व सीवरेज की सुविधा दी जाएगी। आठ अक्टूबर को दशहरा ग्राउंड में जन संवाद के दौरान सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) इन कार्यों की घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि ये वह कालोनियां हैं जिनको बीते दिनों नियमित किया गया था। नियमित हुई कालोनियों में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की सर्वाधिक थी।

ये कालोनियां हुई बीते माह नियमित

बीते माह नगर निगम (Municipal council) एरिया की बैंक कालोनी, भट्ठा कालोनी, गोल्डनपुरी कालोनी, गुलाब नगर कालोनी, गुरुद्वारा कालोनी गुरुद्वारा कालोनी, जम्मू कालोनी, जवाहर नगर, जोड़ियों कालोनी, केसर नगर, खेड़ा बाबा कालोनी, खेड़ी रंगडान, किशोर नगर, कृष्णा कालोनी, मदरसा कालोनी, महाशक्ति कालोनी, माजरी कालोनी, मल्लाह कालोनी, ममीदी कालोनी, परशुराम कालोनी, रूप नगर, ससोली कालोनी, सतूप कालोनी, सुंदर नगर, तेजली कालोनी, ऊषा कालोनी, वीर नगर, विजय नगर, अमर विहार कालोनी, औरंगाबाद कालोनी, बागवाली, बैंक कालोनी, गधौली कालोनी, ज्योति कालोनी,व गोगा मेड़ी कालोनी।

यह भी पढ़ें: Haryana News: डबल कंटेनर मालगाड़ियों के रास्ते आड़े आ रहे दो पुल, हिसार और भिवानी में ऊंचे किए जाएंगे ब्रिज

ग्रीन विहार, जिमखाना कालोनी, हनुमान कालोनी, इंडस्ट्रियल कालोनी, जम्मू कालोनी, कैलाश नगर, खेड़ी रांगडान, लेबर कालोनी, मढ़ी कालोनी, माजरी कालोनी, मस्जिद कालोनी, राजेश कालोनी, रवि नगर, शंभू कालोनी, ससौली, सत्संग विहार, शांति कालोनी, सुंदर नगर कालोनी, तेली माजरा, त्यागी कालोनी, वीर नगर, विपिन कालोनी, विष्णु गार्डन कालानी को सरकार ने नियमित किया है। इनमें कई कालोनियों ऐसी भी हैं जिनका कुछ हिस्सा की नियमित हुआ है।

प्रथम चरण में कालोनी से एक गली

नगर निगम प्रशासन (Haryana News) का प्रयास है कि फेस्टिवल सीजन से पहले हर कालोनी में विकास कार्यों की शुरुआत हो जाए। प्रथम चरण में हर कालोनी से निर्माण के लिए एक-एक गली चिन्हित की गई है। किसी कालोनी में दो गलियां भी हो सकती हैं। इन कार्यों के टेंडर लग जाने के बाद दूसरी गलियों के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) इन कालोनियों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर काफी गंभीर हैं। इतना ही नहीं निगम एरिया की दो दर्जन से अधिक कालोनियों को निमयित होने के लिए शहरी स्थानीय निकाय को भेजा हुआ है। इनको भी जल्दी मंजूरी मिल सकती है।

कालोनियों में ये सुविधाएं मिलेंगी

निगम ( Haryana Nagar Nigam)  क्षेत्र में ऐसी कालोनियों की संख्या कम नहीं हैं जो 25-30 वर्ष से बसी हुई हैं। इनमें मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। हालांकि कुछ कालोनियों में अमृत योजना (Amrit Yojana) के तहत सीवरेज लाइनें जरूर बिछा दी गई, लेकिन सड़कें कच्ची पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट व पेजयल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। सस्ता होने के लालच में लोग यहां प्लाट खरीद लेते हैं। कलोनाइजरों की ओर से सुविधाएं देने का आश्वासन भी दिया जाता है। बाद में इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। ऐसी कालोनियों को नियमित तो कर दिया गया था लेकिन इनमें विकास कार्यों की शुरुआत नहीं हो पाई थी।

रादौर विधानसभा क्षेत्र की भी कई कालोनियां

नियमित हुई कालोनियों में यमुनानगर के साथ-साथ रादौर विधानसभा क्षेत्र की भी कालोनियां शामिल हैं। वार्ड नंबर 22, 21, 20, 18 व 12 में काफी कालोनियां रादौर विधानसभा क्षेत्र में भी आती हैं। इन कालोनियों में विकास कार्यों की मांग भी लंबे समय से की जा रही हैं। ये कालोनियां नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के दायरे में हैं। 67 कालोनियों से पहले 69 कालोनियों को नियमित किया गया था। इन कालोनियों में गलियों व नालियों के निर्मा ण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कई कालोनियों में काम पूरा हो चुका है।

बिना भेदभाव के कराए जा रहे विकास कार्य : मेयर

मेयर मदन चौहान का कहना है कि जो कालोनी वैध हुई हैं। इसके लिए वह खुद सीएम मनोहर लाल से मिले थे। उसके बाद प्रदेश में सबसे ज्यादा कालोनी जिले में वैध हुई हैं। अब इनमें विकास कार्य शुरू होने वाले हैं। निगम क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि सभी कालोनियों की गलियां व नालियां पक्की हो ताकि किसी भी व्यक्ति को दिक्कत न आए। विकास कार्यों के संबंध में प्रभावित व्यक्ति खुद भी आकर मिल सकता हैं।

शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करना ही सरकार का उद्देश्य है। बीते माह नियमित हुई कालोनियों में विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए एस्टीमेट ले लिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरुआत करवा दी जाए। प्रदेश में सबसे अधिक कालोनियां यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम की ही हुई थी।

आयुष सिन्हा, कमिश्नर, नगर निगम।

यह भी पढ़ें: Haryana News: राज्य में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर रैली की तैयारी, अमित शाह भी होंगे शामिल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर