Move to Jagran APP

Haryana News: हरियाणा में चुनाव से पहले INLD को झटका, पूर्व विधायक श्याम सिंह ने BJP में की घर वापसी

हरियाणा में चुनाव से पहले इंडियन नेशनल लोकदल के नेता व पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने कहा कि यह फैसला वह अपने कार्यकर्ताओं के कहने पर ले रहे हैं। सीएम नायब सैनी ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। राणा इनेलो में शामिल होने से पहले भाजपा के कई पदों पर आसीन रह चुके थे।

By Sanjeev kumar Edited By: Prince Sharma Published: Fri, 05 Jul 2024 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2024 07:18 PM (IST)
पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने ज्वाइन की भाजपा (जागरण फोटो)

संवाद सहयोगी, रादौर। पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

श्याम सिंह राणा इनेलो में राष्ट्रीय संगठन सचिव के पद पर थे। उनके दोबारा भाजपा में घर वापसी से इनेलो को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि इनेलो उनकी रादौर से उम्मीदवार के तौर पर भी घोषणा कर चुकी थी।

कार्यकर्ताओं के कहने पर लिया फैसला: श्याम सिंह

भाजपा में शामिल होने के लिए श्याम सिंह राणा रादौर से कारों के काफिले के साथ रवाना हुए। राणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुसार ही उन्होंने यह फैसला लिया है।

पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएगें। राणा के भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। कई नेताओं का गणित बिगड़ गया।

इनेलो से पहले भाजपा में शामिल थे राणा

बता दें कि राणा इनेलो में शामिल होने से पहले भाजपा के कई पदों पर आसीन रह चुके थे। वह भाजपा के जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी रहे। 2009 व 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। जिसमें 2014 में उन्हें जीत हासिल हुई।

तब श्याम सिंह राणा ने इनेलो के राजकुमार बुबका को बड़े वोटो के अंतर से हराया था। 2019 में भाजपा ने उनका टिकट काटकर राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज को टिकट दे दिया था। जिससे श्याम सिंह राणा नाराज चल रहे थे। चुनाव के समय उन पर बगावत के आरोप भी लगे थे।

इसलिए प्रदेश में दोबारा सरकार बनने के बावजूद श्याम सिंह राणा ने 2020 में भाजपा को अलविदा कहकर इनेलो का दामन थाम लिया था।

ये रहे मौके पर

नेपाल राणा, भूपेंद्र सिंह राणा, संजीव चौहान, सुभाष राणा, विकास राणा, आशीष, राज राणा, ईलम सिंह राणा, संदीप पुंडीर, देवेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, लक्की सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Haryana News: हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा ने चला बड़ा दांव, प्रदेश में इन नेताओं को दी ये बड़ी जिम्मेदारी


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.