Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: मोटा दहेज देकर हुई थी शादी, पति निकला समलैंगिक; नवविवाहिता ने हंगामा खड़ा कर उठाया बड़ा कदम

हरियाणा (Haryana News) के यमुनागर से एक गजब का मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने महिला आयोग में अपने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति समलैंगिक है। महिला ने बताया कि शादी के अगले ही दिन वह महिलाओं की तरह श्रृंगार करने लगा। इसके बाद जब पत्नी ने उससे इसको लेकर सवाल किया तो पति ने कहा कि उसे लड़के पसंद हैं।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Mon, 05 Aug 2024 03:17 PM (IST)
Hero Image
शादी के बाद पति निकला समलैंगिक (जागरण फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर से एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां शादी कर ससुराल में आई नवविवाहिता के सामने पहली रात में ही पति का बड़ा राज खुल गया।

जब उसने पति को रात में शीशे के सामने खड़े होकर महिलाओं की तरह श्रृंगार करते देखा। पति हाथ में नेल पालिश लगा रहा था। होठों पर लिपस्टिक लगा रखी थी। यह देखकर नवविवाहिता हैरान रह गई।

पति ने किया हैरान करने वाला खुलासा

उसने पति से बात की तो वह बोला कि उसे लड़के पसंद है। वह गे (समलैंगिक) है। बस इतना सुनते ही नवविवाहिता ने हंगामा खड़ा कर दिया और ससुराल से सामान समेटकर अपने मायके आ गई।

अब उसने देहरादून में उत्तराखंड महिला आयोग को शिकायत दी है। उत्तराखंड महिला आयोग ने इस संबंध में शिकायत मिलने की पुष्टि की है। शिकायत में नवविवाहिता ने कहा कि ससुराल वालों ने शादी से पहले लड़के की समलैंगिक होने की बात छिपाई।

शादी में मिला मोटा दहेज

अब उसका जीवन बर्बाद कर दिया गया। उसके साथ धोखा हुआ है। वहीं बताया जा रहा है कि युवती की शादी एक परिचित के माध्यम से युवक से परिजनों की सहमति से हुई। मोटा दहेज शादी में युवक को मिला। उसे लगभग 20 लाख रुपये नकद, कार व जेवरात ससुराल की ओर से मिले।

यह भी पढ़ें: पति के रहते महिला ने कर ली दूसरी शादी, SC तक पहुंच गया मामला और फिर कोर्ट ने सुना दी ये सजा