Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

महिला के पहले पति से चल रहा था युवती का प्रेम प्रसंग, रंजिशन दो वर्षीय बेटे के अपहरण की कोशिश

गांधी नगर थाना क्षेत्र की कालोनी में दो युवतियों ने दो वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश की। शोर शराबा होने पर कालोनी के लोगों ने आरोपित युवतियों को पकड़ लिया। जिस महिला के बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। उसके पहले पति से आरोपित युवतियों में एक आशी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 04 Jul 2021 07:21 AM (IST)
Hero Image
महिला के पहले पति से चल रहा था युवती का प्रेम प्रसंग, रंजिशन दो वर्षीय बेटे के अपहरण की कोशिश

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांधी नगर थाना क्षेत्र की कालोनी में दो युवतियों ने दो वर्षीय बच्चे के अपहरण की कोशिश की। शोर शराबा होने पर कालोनी के लोगों ने आरोपित युवतियों को पकड़ लिया। जिस महिला के बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। उसके पहले पति से आरोपित युवतियों में एक आशी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, कैंप कालोनी निवासी महिला की वर्ष 2013 में विकास नाम के युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि विकास का एक अन्य आशी नाम के युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। जिस वजह दंपती के बीच कलह रहने लगी। कई बार विकास की प्रेमिका आशी भी घर पर आई और महिला के साथ झगड़ा किया। जिस पर वर्ष 2018 में महिला का पति के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद उसने वर्ष 2019 में दूसरी शादी कर ली। इस शादी से उसे दो साल का एक बेटा भी है। अब वह अपने दूसरे पति के साथ आराम से रह रही है। आरोप है कि इसके बावजूद आशी उससे रंजिश रखती है। कई दिन से वह कालोनी में आकर फोटो दिखाकर लोगों से उसका पता पूछ रही थी। उसके बच्चे के बारे में भी लोगों से पूछताछ कर चुकी थी। महिला का आरोप है कि वह क्लीनिक से छुट्टी कर जब घर पर आई, तो आशी व उसकी बहन सोनिया उसके बेटे को जबरन एक्टिवा पर बिठा रही थी। जिस देखकर उसने शोर मचा दिया। फिर अंदर से सास निकलकर आई। बड़ी मुश्किल से बच्चे को आरोपित से छुड़ाया। आसपास के लोग एकत्र हुए, तो दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस दोनों युवतियों को अपने साथ ले गई। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।

स्कूल के समय से था विकास व आशी का प्रेम प्रसंग :

बताया जा रहा है कि स्कूल के समय से आशी व विकास के बीच प्रेम प्रसंग था। कालेज में भी वह दोनों साथ रहे। इस बीच विकास की शादी हो गई थी। इसके बावजूद विकास व आशी के बीच बातचीत होती रही। वर्ष 2017 में विकास का एक्सीडेंट हो गया था। तब आशी ही उसके पास रही। जिससे उनके बीच प्रेम संबंध और गहरे हो गए। आशी विकास से शादी करना चाहती थी। इस वजह से ही वह उसकी पत्नी से रंजिश रखती थी।