Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मति भ्रष्ट हो गई है, जो टॉयलेट सीट पर लगाया टैक्स', जेपी नड्डा ने सुक्खू सरकार पर बोला हमला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) शुक्रवार को हिमाचल के बिलासपुर पहुंचे हैं। वह दो दिन की हिमाचल दौरे पर हैं। बिलासपुर में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सुक्खू सरकार पर टॉयलेट पर टैक्स लगाने को लेकर भी हमला बोला है। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है।

By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Fri, 04 Oct 2024 02:39 PM (IST)
Hero Image
जेपी नड्डा ने सुक्खू सरकार पर हमला बोला है।

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचे। नड्डा दो दिवसीय हिमाचल दौरे के लिए आए हैं। उन्होंने बिलासपुर की धरती से कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।

उन्होंने कांग्रेस पर जातिवाद भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही उन्होंने टॉयलेट सीट पर टैक्स लगाने के सुक्खू सरकार के फैसले को लेकर भी तंज कसा है।

क्या बोले नड्डा?

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मैं बिलासपुर आया हूँ। माता नयना देवी को नमन करता हूं। कल ही हरियाणा का प्रचार थमा है और आज मैं यहां हूं। लोकसभा चुनाव के लिए हर वोटर को धन्यवाद करता हूं। 60 साल बाद मोदी तीसरी बार लगातार पीएम बने हैं। ओडिशा में पहली बार भाजपा और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार बनी है। इसका श्रय कार्यकर्ता को जाता है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में अब टॉयलेट सीट पर भी देना होगा टैक्स, आर्थिक संकट के बीच सुक्खू सरकार का फैसला

नड्डा ने कहा कि जब-जब भाजपा सरकार बनी है तब-तब विकास हुआ है। हिमाचल प्रदेश में विकास भाजपा की देन है। कभी सोचा था चंबा, नाहन, हमीरपुर मंडी में मेडिकल कॉलेज खुलेगा।

'देश का उज्ज्वल भविष्य मोदी'

जेपी नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जातिवाद, अलगाववाद कांग्रेस के साथ जुड़े है। जहां कांग्रेस है, वहां भ्रष्टाचार और अपराध है। देशद्रोहियों को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस बोलती है कि सीमा पर पाकिस्तान से व्यापार होना चाहिए।

टॉयलेट सीट पर टैक्स को लेकर बोला हमला

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राजनीति बदली हैं, वो रिपोर्ट कार्ड की राजनीति को सामने लेकर आए हैं। कांग्रेस आरक्षण खत्म करने की बात करती है, लेकिन जब तक भाजपा सरकार है, तब तक आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में दोबारा अनुच्छेद 370 लाने की बात कर रही है।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि सुक्खू सरकार की मति भ्रष्ट हो गई है, जो टॉयलेट सीट तक पर टैक्स लगाया है। प्रदेश में सुक्खू पहले ऐसे सीएम हैं, जिनके समय कर्माचारियों और पेंशनरों को समय पर सैलरी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में पहचान पत्र मामले में 'योगी' के नाम से चढ़ा कांग्रेस हाईकमान का पारा? विक्रमादित्य को क्या दी नसीहत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें