Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिलासपुर एम्स में 10 साल के बच्चे की मौत, पैर में मोच आने पर हुआ था भर्ती; परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप

बिलासपुर एम्स में इलाज के लिए लाए गए बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चा खेलों में हिस्सा लेने गया था। उसके बाद उसके पैर में मोच आ गई थी जिसके बाद उसे इलाज के लिए बिलासपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। लोगों ने बताया कि डॉक्टरों ने प्लास्टर बहुत टाइट बांध दिया था। उसके बाद बच्चे की मौत हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 26 Aug 2023 11:40 AM (IST)
Hero Image
बिलासपुर एम्स में 10 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप

बिलासपुर, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बिलासपुर एम्स में इलाज के लिए लाए गए बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बच्चा खेलों में हिस्सा लेने गया था। उसके बाद उसके पैर में मोच आ गई थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बिलासपुर एम्स में भर्ती कराया गया था।

परिजनों ने बच्चे की मौत के लिए डॉक्टरों को ठहराया जिम्मेदार

डॉक्टरों ने प्लास्टर बहुत टाइट बांध दिया था। उसके बाद बच्चे की मौत हुई है। बच्चे की मौत से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। वहीं, क्षेत्र के लोग भी उग्र हो गए। वह डॉक्टरों का विरोध कर रहे हैं। परिजनों ने बच्चे की मौत के लिए डॉक्टरों को ही जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मौके पर पहुंची है और अभी इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं हुई है। इस मामले में अभी परिजन कुछ स्पष्ट बात नहीं बता रहे हैं।