Move to Jagran APP

Himachal Crime News: बिलासपुर कोर्ट के बाहर हुई गोलीबारी, पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर पर हमले का आरोपी घायल

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के बिलासपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बिलासपुर कोर्ट के बाहर गोली (Firing in Bilaspur) चलने की घटना सामने आई है। जिससे वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस गोलीबारी में पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर पर हमले का आरोपी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Thu, 20 Jun 2024 03:53 PM (IST)
Hero Image
बिलासपुर कोर्ट के बाहर चली गोली (प्रतीकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गोली चलने की घटना सामने आई है। यह घटना बिलासपुर कोर्ट के पास हुई। अज्ञात लोगों ने सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर गोली चला दी जिससे सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिलासपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।

पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी है सौरभ पटियाल

बता दें कि सौरभ पटियाल वही व्यक्ति है जो तीन माह पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर पर हुए हमले का मुख्य आरोपित है। सौरभ बिलासपुर कोर्ट में पेशी के लिए आया था। सौरभ पर गोली चलाने वाले का अभी तक नाम पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Himachal By-Election 2024: 'उपचुनाव के बाद मजबूत होगी कांग्रेस...', महेश्वर चौहान ने बताई रणनीति; BJP पर भी बोला हमला

गोली लगने से गाड़ियों के शीशे टूटे

बिलासपुर जिला कोर्ट के बाहर चली गोली से गाड़ियों के शीशे भी टूट गए है। डीएसपी हेडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है जबकि दूसरा अभी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Shrikhand Mahadev Yatra: 17 जुलाई से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा, इस दिन से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं श्रद्धालु

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।