Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: बिलासपुर में बिहार के रहने वाले दो मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में दो प्रवासी मजदूरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विपिन कुमार नामक एक मजदूर को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं रेल निर्माण में कार्यरत अविनाश कुमार को अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By munish ghariya Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 29 Aug 2024 07:26 PM (IST)
Hero Image
Himachal News: बिलासपुर में दो प्रवासी मजदूरों की मौत (जागरण न्यूज)

संवाद सहयोगी, बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दो प्रवासियों की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। मृतकों की पहचान विपिन कुमार और अविनाश कुमार के रूप में हुई। विपिन लखनपुर रहता था तथा लेबर का काम करता था। मूल रूप से वह बिहार का रहने वाला है।

विपिन को अचानक पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद उसके साथी उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर आए। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बिलासपुर के निवासी थे मजदूर

वहीं रेल निर्माण में कार्यरत एक अन्य प्रवासी की मौत हो गई। मृतक का नाम अविनाश कुमार था। मृतक रेवासी जिला सीतामढ़ी-बिहार का रहने वाला था तथा मौजूदा समय सिनेमा कॉलोनी बिलासपुर रहता था

उसे अचेत अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया था। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची तथा दोनों शवों को कब्जे में लिया।

पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भेजा गया है। मामले की छानबीन सदर पुलिस द्वारा की जा रही है।मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर