Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जेपी नड्डा का सुंदरनगर में रोड शो, नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश; BJP कार्यालय का किया उद्घाटन

JP Nadda Visit Himachal बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर पहुंचने पर गर्म जोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन हुआ। उन्होंने अभिनंदन समारोह के दैरान कहा कि राजनीति की संस्कृति बदल गई है झूठ बोलकर वोट नहीं मिलता काम करके वोट मिलता है। नड्डा ने कांग्रेस की गारंटियों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और वे जमकर बरसे।

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 16 Dec 2023 05:10 PM (IST)
Hero Image
बिलासपुर पहुंचे जेपी नड्डा, हिमाचल की चारों लोकसभा सीट जीतने का किया दावा

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। JP Nadda Visit Himachal: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda in Himachal) का हिमाचल के दौरे पर हैं। बिलासपुर पहुंचने पर उनके स्वागत में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।  

झूठ बोलकर नहीं मिलता वोट-जेपी नड्डा

तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल का पहला दौरा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा राजनीति (Himachal Politics)  की संस्कृति बदल गई है झूठ बोलकर वोट नहीं मिलता काम करके वोट मिलता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह दिया और जो नहीं कहा वह भी दिया। आज की राजनीति रिपोर्ट कार्ड (Report card Politics)  की राजनीति है, जो रिपोर्ट कार्ड रखेगा वह जीत हासिल करेगा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा जनता को झूठ बोलकर वोट बटोरने की राजनीति की है।

सड़क निर्माण के लिए चुना लगाना, पानी के लिए पाइप बिछाना सब नाटक किया। पर असल में अगर किसी ने घर घर सड़क और जल पहुंचने का कार्य किया तो वह केंद्र की मोदी सरकार है। अब झूठ की राजनीति समाप्त हो गई है और राजनीति में नया युग प्रारंभ हो गया है।

कांग्रेस पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

नड्डा ने कहा की देश को पीएम मोदी की गारंटी (PM Modi Guarentee) पर विश्वास है, गारंटी पूरी करने की गारंटी है तो वो मोदी की गारंटी है। जब भी चुनाव आते थे तो कांग्रेस पार्टी पहाड़ों पर चूना लगा देती थी और जब बारिश आती थी तो चुना साफ हो जाता था और फिर जनता को चूना लग जाता था।

यह थी कांग्रेस की चुनावी रणनीति। चुनाव के समय पानी की पाइप सड़क किनारे रख देनी और वोट बटोर लेने और चुनाव खत्म होते ही वह पाइप आईपीएस को वापस भेज देना। उन्होंने कहा कि इस काग्रेस का एक ही उद्देश्य है उधर लो और मस्ती करो। कांग्रेस की गारंटीयो पर नड्डा ने पांच करते हुए कहां की पूरे देश में आज कांग्रेस की गारंटीयां धराशाही हो गई है। किसी को उनकी गारंटीयों पर विश्वास ही नहीं है।

महिला सशक्तिकरण पर भी की चर्चा

नड्डा ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए हर घर जल, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, 33% प्रतिशत महिला आरक्षण बिल के बारे में उल्लेख किया और कहा कि यह है बदलता भारत बदलते भारत की तस्वीर। नड्डा ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की बात भी की। नड्डा ने कहा कि आपदा की घड़ी में हिमाचल प्रदेश में ना बड़ा गांधी आया ना छोटा गांधी आया पर भाजपा के सभी नेता आए।

'हिमाचल को पीएम मोदी ने दी राहत राशि'

नड्डा ने कहा केंद्र सरकार ने हिमाचल को राहत के रूप में 1800 करोड़ दिए, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2500 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2700 करोड़ और अगर केंद्र राशियों को देखो तो 3378 करोड़ केंद्र से मिले है। उन्होंने कहा कि आपदा में बंदर बांट मत करो और आपदा यह नहीं देखती की कौन कहा से है। लेकिन कांग्रेस ने इस आपदा की घड़ी में भी बंदरबांट की, कांग्रेस और भाजपा किया।

नड्डा ने कहा तीन राज्यों के चुनाव परिणाम चर्चा के विपरीत आए छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में सब सोच रहे थे कि भाजपा के सरकार नहीं बनेगी पर बड़े बहुमत के साथ बनी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति की संस्कृति बदल दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी शख्सियत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और हम उनके सिपाही है। आज देश की सबसे बड़ी गारंटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, और प्रधानमंत्री पर देश की जनता विश्वास करती है।

देश की जनता कर रही पीएम मोदी का इंतजार 

आज देश की जनता आपका इंतजार कर रही है, आप उनके बीच जाकर तो देखो जनता आशीर्वाद देने को तैयार है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता को धोखा दिया, बरगलाने की कोशिश करें, पर पीएम मोदी ने देश की जनता की सेवा करी और गांव को मजबूत किया।

'हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं पीएम मोदी'

नड्डा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं और हिमाचल के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। आप पैसा खर्च करने वाले बनो केंद्र सरकार आपको और देगी पर जो पैसा दिया है उसको खर्चे तो करो।

'कांग्रेस की एक ही गारंटी, गारंटी नहीं होने की गारंटी'

नड्डा ने कांग्रेस की गारंटीयों पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहां कांग्रेस की एक ही गारंटी है, गारंटी नहीं होने की गारंटी। हिमाचल में जनता 68 इंग्लिश मीडिया स्कूल ढूंढ रहे है, महिलाओं को 1500 रु नही मिले, मोबाइल स्वास्थ्य वैन नहीं मिली, गोबर दूध नहीं खरीदी, युवाओं को 5 लाख नौकरियां नही मिली, 300 यूनिट बिलजी नहीं मिली।

'हिमाचल की चारों लोकसभा सीट पर जीतेंगे'

नड्डा ने जनता से अपील करी कि इस बार फिर लोकसभा चुनाव में एक बार फिर चौका लगाएं और हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जीताए। केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की भाजपा हैट्रिक से हैट्रिक तक लगाने वाली है। 

अभी तीन राज्यों में हमने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है और इस बार तीसरी बार हम हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल करके हैट्रिक लगाएंगे। हिमाचल की जनता हैट्रिक लगाएगी और देश के प्रधानमंत्री तीसरी बार नरेंद्र मोदी को बनाएंगे, भाजपा की जीत की हैट्रिक और कांग्रेस की हर की हैट्रिक। कांग्रेस तो झूठ बोलने वाली पार्टी है, जनता सब जानती है।

आत्मविश्वास की कमी से हिमाचल में पार्टी की हार को बताया जिम्मेदार

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं व नेताओं में आत्मविश्वास की कमी से हिमाचल में पार्टी की हार हुई है। चुनाव में नेताओं व कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास डगमगाया हुआ था। 

मध्यप्रदेश राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कोई भी भाजपा की सरकार बनने की बात नहीं कर रहा था। लेकिन वहां के नेता व कार्यकर्ता आत्मविश्वास से भरे हुए थे। जनता बेसब्री से इंतजार कर रही थी और नतीजे आज सबके सामने हैं। 

नड्डा बोले कांग्रेस ने जनता को हमेशा धोखा दिया

नड्डा ने ये भी कहा कांग्रेस ने हमेशा जनता को धोखा दिया, गुमराह व बरगलाने का काम किया है। नड्डा बोले देश की जनता ने अब राजनीति को समझने का अपना तरीका बदल दिया है और जनता अब गुमराह होने वाली नहीं है।

कांग्रेस की कांठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ेगी। हिमाचल की माता बहने 1500 रुपये मिलने का इंतजार कर रही हैं। चुनाव में किया एक भी वादा प्रदेश सरकार ने पूरा नहीं किया।

देश भर में बनेंगे पार्टी के 900 कार्यालय

पार्टी में स्थायित्व लाने के लिए कार्यालयों की अहम भूमिका होती। करीब 726 कार्यालय पर चल रहा काम किया जा रहा है और लगभग 500 बनकर तैयार हो चुके हैं। 115 का कार्यालयों का का काम चल रहा और 112 के कागज तैयार हो चुके हैं। हिमाचल में सुंदरनगर कार्यालय के उद्घाटन कर चौथा कार्यालय तयार हो गया है।

विकास सिर्फ भाजपा ने ही किया

नड्डा ने कहा की प्रदेश में अगर किसी ने विकास किया है, तो वह भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि हमेशा भाजपा के समय ही प्रदेश में विकास हुआ है। फॉर लेन नेशनल हाईवे, एयरपोर्ट ,कोल डैम, मंडी मेडिकल कॉलेज, एम्स, हमीरपुर सिरमौर मेडिकल कॉलेज, आईआईटी ऊना, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क हर विकास का काम भाजपा के समय हुआ है।

नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी विस्तृत चर्चा की और बताया कि देश कैसे बदल रहा है व नए भारत का निर्माण किस प्रगति से हो रहा है। उन्होंने कहा कि 370 धारा को लेकर भी सर्वोच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में देश की नीति पर मोहर लगाई है।

क्या बोले जयराम ठाकुर? 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कहां की तीन राज्यों में बड़ी जीत ऐतिहासिक जीत है और यह जीत राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता के कार्यकाल के दौरान दर्ज हुई है।

भारतीय जनता पार्टी भविष्य में नया इतिहास रचने जा रही है, जब अगली बार एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। हमने 2014 और 2019 में हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल की थी और 2024 में एक बार फिर हम इस ऐतिहासिक जीत को दोहराए।

यह भी पढ़ें- दसवीं पास के लिए सुनहरा अवसर, हिमाचल में यह कंपनी कर रही है बड़े पैमाने पर हायरिंग; इतनी मिलेगी सैलरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी की तारीफ की 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की तीन राज्यों की जीत अपने आप में बहुत बड़ी है। यह जीत भाजपा के केंद्र नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आपकी कुशल रणनीति की वजह से हुई है।

उन्होंने कहा कि आपने हमेशा हिमाचल प्रदेश का ध्यान रखा है और आपने आपदा के समय भी अपने हिमाचल प्रदेश के कई दौरे किए और जब भी आप हिमाचल आए तो खाली हाथ नहीं आए, इस बारी भी आप 633.73 करोड़ का ग्रांट आप हिमाचल प्रदेश के लिए लेकर आए हैं।

ये लोग रहे उपस्थित

मंडी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सुंदरनगर जिला कार्यालय का सुभारंभ किया उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, राकेश जमवाल, गोविंद ठाकुर, अनिल शर्मा, मोहिंद्र ठाकुर, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, संजीव कटवाल, अजय राणा, संजय ठाकुर, दीप राज कपूर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- तीन राज्यों की चुनावी जीत के बाद हिमाचल दौरे पर जेपी नड्डा, BJP कार्यलाय का करेंगे उद्घाटन; पढ़ें पूरा शेड्यूल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर