Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले बिलासपुर में जोर शोर से चल रही तैयारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मस्जिद में की साफ-सफाई

Ram Mandir Update News भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिला मुख्यालय बिलासपुर में मस्जिद में सफाई अभियान चलाया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देशवासियों से अपने घरों और क्षेत्र के धार्मिक स्थलों में सफाई करके उन्हें सजाने और संवारने का आह्वान किया है।

By Banshi Dhar Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Sat, 20 Jan 2024 03:49 PM (IST)
Hero Image
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले बिलासपुर में जोर शोर से चल रही तैयारी,

संवाद सहयोगी, बिलासपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जिला मुख्यालय बिलासपुर में मस्जिद में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली, जिला अध्यक्ष इमरान खान आदि पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 से 22 जनवरी तक चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित में सफाई अभियान चलाया।

प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भारत में खुशी का माहौल

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देशवासियों से अपने घरों और क्षेत्र के धार्मिक स्थलों में सफाई करके उन्हें सजाने और संवारने का आह्वान किया है। उनके आह्वान पर जिला बिलासपुर में स्थित धार्मिक स्थलों की सफाई अभियान शुरू किया गया है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूरे भारत देश में खुशी का माहौल है।

22 जनवरी को विशाल भजन संध्या को होगा आयोजन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुनीर अख्तर लाली एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सर्व धर्म समभाव अपनाना जरूरी है। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी एवं समाजसेवी इत्यादि मौजूद रहे। वहीं, अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बिलासपुर के निहाल में स्थित दुर्गा माता मंदिर में 22 जनवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लें आशीर्वाद

दुर्गा माता भंडारा समिति के तत्वावधान में होने जा रही इस भजन संध्या में भजन गायक अभिषेक सोनी अपने भजनों से प्रभु श्री राम का गुणगान करेंगे। समिति के प्रधान स्वदेश ठाकुर ने बताया कि 22 जनवरी का दिन पूरे देश में एक पर्व की तरह मनाया जा रहा है। इस दिन को देश भर में खुशी की लहर है। इसी कड़ी में दुर्गा माता मंदिर निहाल में भजन संध्या आयोजित की जा रही है। सोमवार को शाम 6 बजे से भजन संध्या शुरू हो जाएगी। उन्होंने राम भक्तों से आग्रह किया है कि भजन संध्या में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें- Shimla: गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल के लिए तैयार रिज मैदान, इस बार हिस्सा लेगी हरियाणा की टुकड़ी; देखें क्‍या होगा खास

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 123 साल बाद बनी सूखे जैसी स्थिति, अभी तक 15 प्रतिशत फसलें हो चुकी तबाह; बढ़ सकता है नुकसान का आंकड़ा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर