Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tourism in Himachal: कुल्‍लू-मनाली की तरफ बढ़ रहे पर्यटक, किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर लग रहा जाम

Tourism in Himachal हिमाचल में कुल्‍लू-मनाली की तरफ पर्यटन बढ़ रहा है। गर्मियों की छुट्टियों में लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। मैदानी राज्यों से कुल्लू मनाली के लिए सफर करने वाले पर्यटक अब किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर जबरन सफर करने पर आतुर हो गए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Mon, 12 Jun 2023 11:24 AM (IST)
Hero Image
कुल्‍लू-मनाली की तरफ बढ़ रहे पर्यटक, किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर लग रहा जाम (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, बिलासपुर: मैदानी राज्यों से कुल्लू मनाली के लिए सफर करने वाले पर्यटक अब किरतपुर नेरचौक फोरलेन पर जबरन सफर करने पर आतुर हो गए हैं। यहां रोजाना मनाली के दीवाने चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक यहां मनाली की तरफ सफर कर रहे हैं।

सभी पर्यटक वाया किरतपुर से होकर नए फोरलेन पर सफर करना चाहते हैं, लेकिन इस फोरलेन की पहली सुरंग कैंची मोड़ पर बेरीकेटिंग होने से यहां रोजाना पर्यटक घंटों तक इस मार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल पर्यटकों को इसके खुलने की इतनी तेजी सूचना मिली कि हजारों पर्यटकों ने इस सफर को करने का मन बना लिया। अब इस सफर पर प्रतिबंध होने से पर्यटकों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। फोरलेन बन कर तैयार है, लेकिन छिटपुट कार्यों और उद्घाटन के इंतजार में यहां से सफर फिलहाल बंद है। ऐसे में पर्यटकों को यहां बड़ी मायूसी के साथ वापस पुराने मार्ग से सफर को पूरा करना पड़ रहा है।

पर्यटक खुद खोल रहे फोरलेन बेरीकेट

सफर के दीवाने इतने आतुर हैं कि वह खुद ही पुलिस व कंपनी द्वारा लगाए गए बेरीकेट को खोलने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में एक व्यक्ति को पुलिस थाना के चक्कर भी काटने पड़े हैं। एक व्यक्ति पर स्वारघाट थाने में खुद ही बेरीकेट खोलने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

देखादेखी में फंस रहे वाहन

इस मार्ग पर निर्माण में लगे ट्रक और कुछ स्थानीय वाहनों को देखकर पर्यटकों के वाहन रूक रहे हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि कुछ विशेष वाहनों को इस मार्ग से जाने का अवसर दिया जा रहा है और उन्हें यहां से हटाया जा रहा है। ऐसे में उन्हें देखकर वह भी इस मार्ग पर अपनी आवाजाही के इंतजार में कई घंटों का समय व्यर्थ कर रहे हैं, जबकि इस मार्ग को फिलहाल अभी बंद रखा गया है।

कंपनी ने अब फोरलेन किया पूरी तरह ब्लॉक

फोरलेन पर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक रात के समय लगाए गए बेरीकेट को खुद ही हटाने का प्रयास कर रहे हैं और हटाकर ट्रैफिक खोल रहे हैं। ऐसे में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते अब रविवार को कंपनी व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से फोरलेन पर आम वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए हैवी मशीनरी और बेरीकेटिंग कर दी है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें