Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chamba Politics: लुभावने वादों के दम पर सत्ता में आई कांग्रेस, बढ़ाने लगी महंगाई - विक्रम जरयाल

भटियात विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विक्रम जरयाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। कहा कांग्रेस लुभावने वादों के दम पर सरकार बनाई है लेकिन वादों तथा दावों के विपरीत महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने कहा जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएं तथा महंगाई पर लगाम लगाई जाए।

By Jagran NewsEdited By: Sonu GuptaUpdated: Thu, 12 Jan 2023 02:22 PM (IST)
Hero Image
पूर्व विधायक जरयाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा

संवाद सहयोगी, सिहुंता: भटियात विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता विक्रम जरयाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। कहा कांग्रेस लुभावने वादों के दम पर सरकार तो बना बैठी है लेकिन वादों तथा दावों के विपरीत महंगाई बढ़ रही है।

समाज का हर वर्ग स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। चाहे गृहिणियां हों या युवा आज हर कोई परेशान है। विक्रम सिंह जरयाल ने चुवाड़ी में कहा कि पेट्रोल-डीजल तथा एलपीजी गैस के मूल्य में वृद्धि कर कांग्रेस सरकार ने जनता को तोहफे देना शुरू कर दिया है।

वादों को पूरा करे कांग्रेस -जरयाल

सत्ता में आते ही भाजपा के शासनकाल में नोटीफाई कार्यालयों को ताबड़तोड़ बंद करने वाली कांग्रेस सरकार अब महंगाई बढ़ा रही है। प्रदेश में सरकार के नाम पर एक राजनीतिक शून्य तथा असमंजस का माहौल बना हुआ है। ऐसे में विकास के दावे करना झूठ के पुलिंदे के अलावा कुछ नहीं हैं।

जरयाल ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली तथा महिलाओं को 1500 रुपये देने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार अपने लुभावने वादों को पूरा करे।

पदों को रेवड़ियों की तरह बांट रही कांग्रेस 

जरयाल ने आगे कहा कि सत्ता के लिए लुभावने वादे करने वाली कांग्रेस की असलियत अब जनता के सामने आने लगी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएं तथा महंगाई बढ़ाने के बजाय उस पर लगाम लगाई जाए।

प्रदेश में छह सीपीएस नियुक्त करने के फैसले को गलत करार देते हुए कहा कि कांग्रेस हिमाचल जैसे छोटे राज्य में चहेतों को खुश करने के लिए पदों को रेवड़ियों की तरह बांट कर प्रदेश पर कर्ज को बढ़ा रही है। इस मौके पर भाजपा के भटियात मंडल के अध्यक्ष दिव्यचक्षु, भाजपा मंडल के कार्यालय प्रभारी रतन चौहान तथा कोषाध्यक्ष सुशील मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - Dharamshala Stadium में फिर आने को उत्सुक आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर, इंटरनेट पर शेयर की फोटो