Move to Jagran APP

Himachal News: पांगी के लोगों को मिलेगी सौगात, 7.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा आधुनिक बस अड्डा

वर्तमान समय में बस अड्डे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2013 में पांगी में हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो खोलकर यहां के लोकल रूटों सहित केलंग-किलाड़ कुल्लू-किलाड़ और चंबा-किलाड़ बस सेवाएं शुरू की थी। उस समय सीमित बसें होने के कारण बस अड्डा भी छोटा था लेकिन समय के साथ-साथ बस रूट में बढ़ौतरी हुई।

By Suresh ThakurEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Wed, 29 Nov 2023 07:34 PM (IST)
Hero Image
7.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा आधुनिक बस अड्डा

कृष्ण चंद राणा, पांगी। पांगी घाटी के लोगों को उपमंडल मुख्यालय किलाड़ में जल्द नए बस अड्डे की सौगात मिलने वाली है। दिसंबर माह तक बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य पूरा होते ही इसका लोकार्पण किया जाएगा, जिसके बाद लोगों को नए बस अड्डे की सौगात मिल जाएगी। 

पहले भी हुई है बसों की संख्या में बढ़ोतरी

वर्तमान समय में बस अड्डे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2013 में पांगी में हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो खोलकर यहां के लोकल रूटों सहित केलंग-किलाड़, कुल्लू-किलाड़ और चंबा-किलाड़ बस सेवाएं शुरू की थी। उस समय सीमित बसें होने के कारण बस अड्डा भी छोटा था, लेकिन, समय के साथ-साथ बस रूट में बढ़ौतरी हुई। ऐसे में बसों की संख्या में भी पहली से अधिक बढ़ौतरी हुई। 

19 पंचायतों के करीब 24 हजार लोगों को फायदा

यही कारण है कि बस अड्डा छोटा पड़ने लगा, जिसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने 2017 में पांगी में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया। इसमें भवन निर्माण, इंटरलाक टाइल, सुरक्षा दीवार का कार्य किया जा रहा है। इस पर करीब सात करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं। इस बस अड्डे के निर्माण से पांगी के 19 पंचायतों के करीब 24 हजार लोगों को फायदा होगा। 

बस सेवाएं उपलब्ध रहेगी

आधुनकि बस अड्डा किलाड़ से चंबा-किलाड़ वाया साचपास, किलाड़-शिमला वाया केलंग अटल टनल रोहतांग कुल्लू और किलाड़-कुल्लू वाया केलंग अटल टनल बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही लोकल रूट किलाड़-शूण, हिल्लुटवान, चस्क, कुमार-परमार भटोरी, हिलौर, कुठल, गवाड़ी, मिंधल, रेई, पुर्थी, शौर, प्रेग्राम, पुंटो, करयास, लुज, कुठाह, चलौली हुडान भटोरी और सुराल भटोरी के लिए बस सेवाएं उपलब्ध रहेगी।

पांगी मुख्यालय किलाड़ के लिए बस अड्डे का निर्माण करवाया जा रहा है, जो कि अब पूरा होने वाला है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद सवारियों को काफी सुविधा मिलेगी।

राजेंद्र कुमार ठाकुर, पांगी।

पांगी मुख्यालय में नए बस अड्डे की मांग लोगों की ओर से काफी समय से की जा रही थी, जो कि अब चंद दिनों में पूरी होने वाली है।

अश्वनी कुमार शर्मा, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष पांगी।

पांगी के लोगों को नए बस अड्डे का काफी लंबे समय से इंतजार था, जो कि अब पूरा होने वाला है। बस अड्डे के निर्माण से लोगों में खुशी की लहर है।

आशा किरण, अध्यक्ष पंचायत समिति पांगी।

जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है, तब से विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है। बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद न तो यहां पर बसों को खड़ा करने में चालकों को परेशानी होगी और न ही सवारियों को। बस अड्डे का निर्माण राहत देने वाला है।

सुभाष चौहान, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पांगी।

प्रदेश सरकार की ओर से विकास कार्यों को तेजी से करवाया जा रहा है। इन्हीं में से एक कार्य बस अड्डा किलाड़ का भी है, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसका लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

सतीश शर्मा, सदस्य जनजातीय सलाहकार परिषद पांगी।

पांगी मुख्यालय किलाड़ में नए बस अड्डे का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा मुझे दिया गया था। कोविड काल के दौरान कार्य नहीं हो पाया था। अब इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जो कि दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण कर विभाग को सौंप दिया जाएगा। इंटरलॉक टाइलें बिछाने का कार्य किया जा रहा है।

राजेंद्र कुमार ठाकुर, सरकारी ठेकेदार पांगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें