Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल को चंबा से मिलेगा चौथा विधानसभा अध्यक्ष

आकांक्षी जिला चंबा हिमाचल प्रदेश को चौथा विधानसभा अध्यक्ष देने जा रहा है। भटियात विधानसभा क्षेत्र से दूसरा विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। वर्ष 1952 में भटियात विधानसभा क्षेत्र से जयवंत राम उपमन्यु प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने थे।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Thu, 05 Jan 2023 11:06 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल को चंबा से मिलेगा चौथा विधानसभा अध्यक्ष

डलहौजी, जागरण संवाददाता : आकांक्षी जिला चंबा हिमाचल प्रदेश को चौथा विधानसभा अध्यक्ष देने जा रहा है। भटियात विधानसभा क्षेत्र से दूसरा विधानसभा अध्यक्ष चुना जाएगा। वर्ष 1952 में भटियात विधानसभा क्षेत्र से जयवंत राम उपमन्यु प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने थे। इसके बाद देशराज महाजन वर्ष 1963 से 1972 तक (दो बार) विधानसभा अध्यक्ष रहे।

इसके बाद तुलसी राम वर्ष 2007 से 2012 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे। हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र कांगड़ा जिले के धर्मशाला में चल रहा है। बुधवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस ने भटियात से पांचवीं बार विधायक बने कुलदीप सिंह पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है।

राजनीति में 37 साल का अनुभव:

कुलदीप सिंह पठानिया को राजनीति में लगभग 37 साल का अनुभव है। पठानिया 1985 में पहली बार भटियात से विधायक बने थे। उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री शिव कुमार उपमन्यु को हराया था। 1993 में दूसरी बार विधायक बने। 2003 में तीसरी बार निर्दलीय चुनाव जीते। 2007 में चौथी बार चुनाव जीते। 2022 में पांचवीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित हुए हैं।

यह भी पढ़ें - हिमाचल प्रदेश की नई विधानसभा का पहला सत्र हंगामे के साथ हुआ शुरू, विधायकों ने ली शपथ

2003 में हिमाचल प्रदेश के वित्त आयोग के अध्यक्ष भी चुने गए थे 

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विक्रम जरयाल को हराया है। पठानिया वर्ष 2003 में हिमाचल प्रदेश के वित्त आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2012 में विधानसभा चुनाव हार जाने के बावजूद तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पठानिया की वरिष्ठता व राजनीति में अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

यह भी पढ़ें - Himachal Pradesh News: संस्थान डीनोटिफाई करने पर मुख्य सचिव को नोटिस

यह भी पढ़ें - Dharmshala Politics: बंद संस्थानों के शोर से टूटा तपोवन का सन्नाटा, नौ माह में खोल दिए 900 संस्थान: सुक्खू