Move to Jagran APP

Fire in Chamba: हिमाचल के चंबा में भयानक हादसा, आग में झुलसने से कई मवेशियों की दर्दनाक मौत; घटना के बाद मची अफरा-तफरी

Fire Accident in Chamba हिमाचल प्रदेश के चंबा में आग लगने से कई मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई है। सुबह के समय अचानक घटी इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ओर घर में बैठे परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। ऐसे में लोग तो सुरक्षित हैं लेकिन मकान जलने के साथ अंदर रखे मवेशी भी जल गए हैं।

By Chamba Office Edited By: Himani Sharma Updated: Thu, 04 Jan 2024 04:09 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भयानक हादसा (सांकेतिक फोटो)

संवाद सहयोगी, सलूणी। Fire in Chamba: उपमंडल सलूणी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भांदल के प्रियुंगल में आगजनी की घटना पेश आई है। आगजनी की इस घटना में पृथु पूत्र ज्ञानू व सुनीच कुमार पुत्र चतर सिंह के साथ लगते दो जल गए हैं। आग की इस घटना में चार बेल तीन गाय व 13 भेड़ बकरियां भी जल गई है।

सुबह के समय अचानक घटी इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ओर घर में बैठे परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। ऐसे में लोग तो सुरक्षित हैं, लेकिन मकान जलने के साथ अंदर रखे मवेशी भी जल गए हैं। आगजनी की इस घटना से दोनों परिवारों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।

कच्‍चे मकान में उठी लपटों ने लिया भयंकर रूप

आगजनी की यह घटना गुरुवार सुबह के समय पेश आई है। अचानक लकड़ी से बने कच्चे मकान में उठी लपटों ने भयंकर रूप ले लिया। मकान में लगी आग को देख गांव व आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए ओर अपनी ओर से पानी व मिट्टी डाल कर आग बुझाने का काफी प्रयास किए। लेकिन लकड़ी से बने मकान में उठ रही लपटों को काबू करना मुश्किल हो गया। लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी इसे लेकर सूचित किया।

यह भी पढ़ें: Himachal: प्राइवेट बसें-टैक्सियां बंद, रोडवेज के भी थमे पहिए... ड्राइवरों की हड़ताल के चलते बढ़ी जनता की मुश्किलें!

कड़ी मशक्‍कत से आग पर पाया गया काबू

सूचना मिलते ही सलूणी से अग्निशमन विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन पृथु व सुनीच के मकान पूरी तरह से जलने के साथ मकान के नीचे वाली छत में रखे मवेशी भी जल गए हैं।

जिसमें सुनीच कुमार के दो बैल, दो गाय, 12 बकरियां व एक भेड़, वहीं पृथ्वी के दो बैल व एक गाय जल गई है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो साथ लगते ओर मकान भी चपेट में आ सकते थे। जिससे नुकसान ओर भी बढ़ सकता था। आग किस बजह से लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: पांगी के लोगों को मिलेगी सौगात, 7.80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा आधुनिक बस अड्डा

राजस्‍व विभाग की टीम ने नुकसान का लिया जायजा

उधर राजस्व विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया। वहीं रिपोर्ट बना कर इसे आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को पांच-पांच हजार रूपए की फौरी राहत प्रदान की है।

भांदल के प्रियुंगल गांव आगजनी से दो मकान व गोशालाएं जल गई हैं। आग की इस घटना में चार बेल तीन गाय व 13 भेड़ बकरियां भी जल गई है। आगजनी से हुए नुकसान की रिपोर्ट बना दी है। प्रभावितों को पांच पांच हजार की फोरी राहत प्रदान की गई है। -विनोद कुमार तहसीलदार सलूणी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें