Move to Jagran APP

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने जन्मदिन पर काटा केक, भव्य समारोह लद्दाख में

मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में भी जन्मदिन पर कार्यक्रम होगा और इस बाबत केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने तैयारियों को पूरा कर लिया है।

By BabitaEdited By: Updated: Fri, 06 Jul 2018 04:08 PM (IST)
Hero Image
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने जन्मदिन पर काटा केक, भव्य समारोह लद्दाख में

धर्मशाला, जेएनएन। तिब्बतियों के धर्मगुरु दलाईलामा जम्मू- कश्मीर के लद्दाख में शुक्रवार को 83वां जन्मदिन के अवसर पर केक काटा। इस अवसर पर भव्य समारोह शिवात्सेल फोडरंग में होगा और इसमें केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अध्यक्ष डॉक्टर लोबसांग सांग्ये भी भाग लेंगे। तिब्बती धर्मगुरु पूर्व निर्धारित समारोहों में भाग लेने के लिए इन दिनों लद्दाख में हैं। वहीं, मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में भी जन्मदिन पर कार्यक्रम कर आयोजन हो रहा है।

दलाईलामा के जन्मदिन पर केक कटाते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ओर अतिथि।

मुख्य बौद्ध मंदिर में इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने दलाईलामा के जन्मदिन पर केक काटा। इसके अलावा विशेष अतिथि राज्यसभा सदस्य गोपाल नारायण सिंह लोकसभा सांसद हनरधन सिंह होंगे। समारोह में तिब्बती कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान किशन कपूर हिमाचली गायक सुनील राणा की एलबम भी रिलीज करेंगे।

भले ही दलाईलामा मैक्लोडगंज में नहीं हैं लेकिन उनके जन्मदिन के लिए तिब्बती समुदाय के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह है। मुख्य बौद्ध मंदिर में होने वाले समारोह में विदेशी मेहमान भी भाग लेंगे। निर्वासित तिब्बती संसद के उपसभापति आचार्य यशी फुंचोक ने बताया कि भले ही दलाईलामा कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहेंगे लेकिन जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह है। इस दौरान मुख्य बौद्ध मंदिर में पूजा होगी और भिक्षु दलाईलामा की दीर्घायु के लिए पूजा-अर्चना करेंगे।

किसान परिवार में हुआ था जन्म

दलाईलामा का जन्म उत्तरी तिब्बत में 6 जुलाई, 1935 को आमदो के एक छोटे गांव तकछेर में किसान परिवार में हुआ था। चार वर्ष की आयु में ल्हामो दोंडुब नाम का वह बालक 13वें दलाईलामा थुबतेन ग्यात्सो द्वारा 14वें दलाईलामा के अवतार के रूप में पहचाना गया।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।