Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Tourism: पहाड़ चढ़ने से लू भी नहीं रोक पाई पर्यटकों के कदम, वीकेंड पर मैक्लोडगंज में लगा सैलानियों का मेला

Himachal Tourism गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक पहाड़ों पर पहुंचे। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से चल रहे पर्यटन सीजन में होटलियरों समेत इस उद्योग से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटकों में ज्यादा संख्या उत्तरी भारत के राज्यों की है।

By rajinder dogra Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 02 Jun 2024 06:16 PM (IST)
Hero Image
गर्मी से राहत पाने मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटक (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। मैदानी राज्यों में चल रही लू भी पर्यटकों के कदम पहाड़ चढ़ने से नहीं रोक पाई है। यही वजह है कि मैक्लोडगंज में सप्ताहांत पर रविवार को होटलों की ऑक्यूपेंसी 80 फीसद पार कर गई। मैक्लोडगंज पहुंचे पर्यटकों में ज्यादा संख्या उत्तरी भारत के राज्यों की है।

कारोबारियों के खिल उठे चेहरे

पर्यटकों की संख्या बढ़ने से चल रहे पर्यटन सीजन में होटलियरों समेत इस उद्योग से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं, आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। ज्यादातर पर्यटक भागसूनाग मंदिर और साथ लगते वाटर फाल का रुख कर रहे हैं। साथ ही कुछ ट्रैकिंग को भी तरजीह दे रहे हैं।

क्या कहते हैं होटलियर

ये सप्ताहांत कारोबार के हिसाब से बहुत बढ़िया रहा है। हालांकि रविवार को पर्यटकों की वापसी का दिन रहता है, इसके बावजूद यहां रविवार को आक्युपेंसी 80 फीसद से ज्यादा रही है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। -राहुल धीमान, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला।

मैक्लोडगंज में 80 फीसद से ज्यादा ऑक्यूपेंसी होना आने वाले दिनों में कारोबार को और बढ़ाएगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जो भी लोग पर्यटन उद्योग से जुड़े हैं, उनको लाभ मिलेगा। -दिनेश कपूर, होटलियर।

यह भी पढ़ें: 'हिमाचल समेत पूरे देश में खिलेगा कमल, दुनिया ने स्वीकारा...', एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले जयराम ठाकुर

भागसूनाग के सभी होटल पैक है। हालांकि कुछेक होटल हैं, जिनमें कुछ बुकिंग कम है, लेकिन देर सायं तक उनके भी पैक होने की उम्मीद है। अब सप्ताहांत पर रविवार को भी अच्छा कारोबार हो रहा है। -शमशेर नैहरिया, होटलियर।

निगम के मैक्लोडगंज स्थित दोनों ही होटल पैक हैं। हालांकि धर्मशाला के होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 फीसद से ज्यादा है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी अच्छा कारोबार होगा। -नवदीप सिंह थापा, उप महाप्रबंधक एचपीटीडीसी धर्मशाला।