Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dharamshala: लोकसभा चुनावों को लेकर JP Nadda ने ली बैठक, संगठन को किया चुस्त; बोले- 'प्रभावशाली लोगों को जोड़ेगी भाजपा'

Lok Sabha Election 2024 हिमाचल प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्र की सीटें भाजपा की झोली में हों इसे लेकर भाजपा अपनी रणनीति तैयार कर रही है। समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों को पार्टी में शामिल किया जाएगा। लोकसभा चुनावों से पहले विधानसभा क्षेत्र में पार्टी खोले जाएंगे। आने वाले दस से पंद्रह दिनों प्रदेश में चुनावी कमेटियों का गठन पार्टी द्वारा किया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 04 Feb 2024 05:50 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनावों को लेकर JP Nadda ने ली बैठक (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के धर्मशाला दौरे पर हैं। नड्डा ने आज लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। लोकसभा चुनावों में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है। प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्र की सीटें भाजपा की झोली में हों इसे लेकर भाजपा अपनी रणनीति तैयार कर रही है। समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों को पार्टी में शामिल किया जाएगा।

लोकसभा चुनावों से पहले विधानसभा क्षेत्र में पार्टी खोले जाएंगे। आने वाले दस से पंद्रह दिनों प्रदेश में चुनावी कमेटियों का गठन पार्टी द्वारा किया जाएगा। लोकसभा के चुनावों को लेकर रविवार को गगल के होटल रिवर रिट्रीट में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में ऐसी रुपरेखा तैयार की गई।

एकजुटता के साथ आगे बढ़ने के दिशा निर्देश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा लोकसभा के मद्देनजर पार्टी व संगठन को एकजुटता के साथ आगे बढ़ने के दिशा निर्देश दिए। प्रदेश में विधानसभा के चुनावों में पार्टी को मिली हार से सबक लेते हुए अब लोकसभा के चुनावों को हलके में नहीं लिया जाएगा। केंद्र सरकार की गरीब, युवा, अन्नदाता व महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाएं लोगों के घर द्वार तक पहुंचे इस दिशा में कदम उठाते हुए पार्टी आगे होगी।

नड्डा ने की पार्टी के विभिन्न अभियानों की समीक्षा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान, बूथ कैसे हो मजबूत, मन की बात कार्यक्रम को कैसे और प्रभावशाली बनाने, हर बूथ की बैठक व जमीनी स्तर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां किस प्रकार से पहुंचे इसे लेकर सभी कदम उठाएं।

यह भी पढ़ें: JP Nadda: कांगड़ा देवी मंदिर में नड्डा ने की पूजा-अर्चना, बीजेपी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का धर्मशाला दौरे का दूसरा दिन

नड्डा ने इंडी गठबंधन, कांग्रेस पार्टी की नकारात्मक नीतियों व परिवारवाद आदि विषयों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाने का आह्वान किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में लगभग अढाई घंटे चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर मार्गदर्शन किया गया।

बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश

प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए किस तरीके के साथ संगठन को आगे बढ़ना है। यह समस्त दिशा-निर्देश बैठक में दिए गए हैं। यथासमय पर संगठन अपने कार्यों को पूरा करेगा, ऐसा प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया। इस बैठक में नव मतदाता सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान, मन की बात, लाभार्थी संपर्क जैसे विभिन्न अभियानों को लेकर विशेष चर्चा हुई ।

डा. राजीव बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा।

सेवानिवृत अधिकार जगदीश चंद शर्मा ने ली सदस्यता

पार्टी द्वारा प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक पार्टी में लोगों को जोड़ने के लिए ज्वाईनिंग अभियान प्रारंभ हुआ है। इसी कड़ी में सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद शर्मा को विधिवत रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई। उन्हें प्रदेश चुनाव प्रकोष्ठ समन्वयक की जिम्मेवारी दी गई।

यह भी पढ़ें: Himachal: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की रैली के लिए जोरावर में तैयारियां जोरों पर, तीन फरवरी को हजारों की संख्या में जुटेंगे लोग और कार्यकर्ता

बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, डा. सिकंदर कुमार, सुरेश कश्यप, विधायक सतपाल सती, विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, हंसराज, पवन काजल,डा. राजीव भारद्वाज व पूर्व विधायक , संगठनात्मक जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व विभिन्न प्रकोष्ठ संयोजक मौजूद रहे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें