Move to Jagran APP

आधुनिक तकनीक से ही हुआ सब कुछ सरल

डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में दैनिक जागरण संस्कारशाला के तहत शनिवार को प्रार्थना सभा में छात्रों को तकनीक के बेहतर उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर मोदगिल ने बताया कि एक मनुष्य आधुनिक तकनीक की दुनिया में ही जी रहा है। आधुनिकता ने मनुष्य का जीवन बहुत सरल कर दिया है। आज मनुष्य का जीवन नई तकनीक से बहुत सरल और सुविधाजनक हो गया है। मोबाइल फोन टीवी कंप्यूटर इंटरनेट और घर में उपयोग होने वाले उपकरण जैसे फ्रीज माइक्रोवेब ओवन वाशिग मशीन मोटर यातायात के

By JagranEdited By: Updated: Mon, 04 Nov 2019 06:30 AM (IST)
Hero Image
आधुनिक तकनीक से ही हुआ सब कुछ सरल

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल तियारा में दैनिक जागरण संस्कारशाला के तहत शनिवार को प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को तकनीक के बेहतर उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल के प्रधानाचार्य शेखर मोदगिल ने कहा कि मनुष्य आधुनिक तकनीक की दुनिया में ही जी रहा है। आधुनिकता ने मनुष्य का जीवन सरल कर दिया है।

उन्होंने कहा, आज मनुष्य का जीवन नई तकनीक से बहुत सरल और सुविधाजनक हो गया है। मोबाइल फोन, टीवी, कंप्यूटर, इंटरनेट और घर में उपयोग होने वाले उपकरण जैसे फ्रीज, माइक्रोवेब ओवन, वाशिग मशीन व मोटर यातायात के साधन आदि सभी आधुनिक तकनीक की ही देन है। शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट क्लासेज से बच्चों को तकनीक की मदद से लाइव वीडियो व चित्र दिखाकर पढ़ाया जा रहा है। विद्यार्थी किसी भी प्रश्न का उत्तर इंटरनेट से कुछ ही सेकेंड में ढूंढ पा रहे हैं। ऑनलाइन टीचिंग भी घर बैठे संभव है। अब बुलेट ट्रेन जैसे यातायात के साधन हैं और इनके माध्यम से दुनिया के किसी भी कोने में बहुत कम समय में पहुंचा जा सकता है। आधुनिक तकनीक से कैंसर, दिल के रोगों व मधुमेह आदि का इलाज संभव है। आज फेसबुक, वाट्सएप, यू ट्यूब, ट्विटर व इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट से दोस्त बन रहे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया से किसी भी क्षेत्र से गुम हुए व्यक्ति के ऑनलाइन फोटो व पहचान अपडेट कर ढूंढा जा सकता है। आज अंतरिक्ष में मानव निर्मित कई उपग्रह हैं, जो हमें पहले ही मौसम की जानकारी दे देते हैं। हम ऑनलाइन वीडियो कॉल कर अपनों से वास्तविक तरीके से बातचीत कर सकते हैं। पहले जो पर्दे पर फिल्में दिखाई जाती थीं, अब वही थ्रीडी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही हैं। बिजली के नए-नए संयंत्र हैं। व्यापार व कृषि की गुणवत्ता और मात्रा दोनों ही क्षेत्रों में विकास हुआ है। उन्होंने कहा, भले ही तकनीक विकसित हुई हो, लेकिन इसका गलत उपयोग नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह न तो समाज और न ही देशहित में है। बकौल मोदगिल, आधुनिक तकनीक से मनोरंजन का क्षेत्र काफी विस्तृत हो गया है। इन सबसे हम यही कह सकते हैं कि यह आधुनिक तकनीक का युग है और हम खुद को सहज और सुरक्षित अनुभव करते हैं।

.......................

आधुनिकता के इस युग में तकनीक का विकास तेजी से हुआ है। तकनीक से कई चीजें आसान हुई हैं और इनका फायदा इंसान के लिए हुआ है। आधुनिकता के लिए नई तकनीक का विकसित होना जरूरी है।

कनिका

......................

नई तकनीक से हमें बहुत कुछ सीखने को भी मिला है। इसकी बदौलत ही हम आज आगे बढ़े हैं और विकास के आयाम देश में स्थापित हुए हैं। नई तकनीक का उपयोग जरूरी है।

लविश

........................

प्रगतिशील देशों ने तकनीक के दम पर ही आज अपना नाम भी बनाया है। नई तकनीक हमें आगे ले जाने में सहायता प्रदान करती है, लेकिन तकनीक का गलत उपयोग नहीं होना चाहिए।

कशिश

...............

तकनीक के रूप में इंटरनेट आज हमारे पास सबसे बड़ी सहूलियत है। जो चीजें पहले संभव नहीं होती थीं, अब नई तकनीक के माध्यम से हम उनके बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। नई तकनीक ने हमारे जीवन को भी बदला है।

सिमरन

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।