Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: हिमाचल में बिना वीजा रह रहे रूस के महिला- पुरुष गिरफ्तार, जंगल में बना रखा था ठिकाना

हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में बगैर वीजा रह रहे रूस के महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। यूलिया जुलानोवा वीजा खत्म होने के बावजूद करीब नौ साल से भारत में रह रही थी। मैक्लोडगंज आने से पहले वह गोवा में रह चुकी है। पुलिस ने रूस के महिला व पुरुष के विरुद्ध मैक्लोडगंज थाना में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 03 Aug 2024 05:30 AM (IST)
Hero Image
हिमाचल में बिना वीजा रह रहे रूस के महिला- पुरुष गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में बगैर वीजा रह रहे रूस के महिला व पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार यूलिया जुलानोवा व डेनिस लारिन दो माह से जंगल के समीप हरी बावरी में रह रहे थे।

यूलिया का वीजा तीन सितंब,र 2015 व डेनिस लारिन का 11 जनवरी, 2024 को खत्म हो चुका है। यूलिया जुलानोवा वीजा खत्म होने के बावजूद करीब नौ साल से भारत में रह रही थी। मैक्लोडगंज आने से पहले वह गोवा में रह चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि रूस के महिला व पुरुष के विरुद्ध मैक्लोडगंज थाना में विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।