Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा, धर्मशाला में आयोजित हुआ कार्यक्रम; CM सुक्खू ने गिनाई उपलब्धियां

Sukhu Govt One Year धर्मशाला में आज हिमाचल सरकार व्‍यवस्‍था परिवर्तन के एक साल पूरा होने पर जश्न मना रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सह प्रभारी तेजिंद्र बिट्टू के साथ राज्य के सीएम सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्नीहोत्री सहित प्रदेश की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी शामिल हुईं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम के बाद साई मैदान से लेकर पुलिस मैदान तक रोड शो करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Mon, 11 Dec 2023 06:29 PM (IST)
Hero Image
एक साल का कार्यकाल होने पर व्यवस्था परिवर्तन के तहत आयोजित हो रहे कार्यक्रम में पहुंचे सीएम सुक्खू

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के एक साल का कार्यक्रम धर्मशाला पुलिस मैदान में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी तेजिंद्र बिट्टू के साथ राज्य के सीएम सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्नीहोत्री सहित प्रदेश की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी पहुंच चुकी हैं।

प्रियंका गांधी और मल्लिका अर्जुन खरगे रैली में नहीं हुए शामिल

राज्य सरकार के एक साल के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा नहीं आई हैं। प्रियंका ना तो लोकसभा सदस्य हैं ना ही राज्यसभा सदस्य इसलिए उन्होंने खुद कार्यक्रम से दूरी बनाई। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे भी नहीं पहुंचे। मल्लिका अर्जुन खरगे इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (आइएनडीआइए) गठबंध की बैठक में होने के चलते कार्यक्रम में नहीं आ पाए।

बता दें मुख्यमंत्री सुक्खू धर्मशाला जाने से पहले जाखू हनुमान मंदिर गए। यहां पर पूजा करने के बाद उन्होंने बैठक की फिर धर्मशाला के लिए रवाना हुए।

व्‍यवस्‍था परिवर्तन कार्यक्रम में सीएम सुक्‍खू ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम लोग कार्यक्रम के माध्यम से कुछ चीजें पेश करना चाहते हैं। मैंने बचपन से राजनीति की, लेकिन कभी पद का लालच नहीं किया। जब पद मिला तो तय किया कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम करना है।

कर्मचारियों का बुढ़ापा किया सुरक्षित

सुक्‍खू बोले कि मैं राजनीति नहीं कर्मचारी परिवार से हूं। शपथ लेने के एक माह में ही कैबिनेट की। सबसे पहले हमने ओपीएस को लाकर हमारे कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित किया। हम चाहते तो अंतिम वर्ष ओपीएस लागू करते लेकिन हमें इसका लाभ खुद नहीं हमारे कर्मचारियों को देना था। सब ओडिनेट को भंग करना हमारी दूसरी बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि इससे हमारे युवाओं को मेहनत रंग ला नही पा रही थी।

इस कार्यक्रम में उपस्थित हर व्यक्ति पर 1.2 लाख का कर है, जिसका कारण भाजपा का उड़ाया पैसा है। हमने दिशागत बजट रखा। 2027 तक हिमाचल आत्म निर्भर प्रदेश बनेगा और 2032 तक देश का सबसे समृद्ध प्रदेश होगा। आपदा में हमारे सारे मंत्रिमंडल के सदस्य ने सभी जिलों का दौरा किया और बैठकें की और जनता का दर्द बांटा।

भाजपा के लोगों ने नहीं दिया आपदा में साथ

भाजपा के लोग सदन ने आपदा प्रभावित लोगों से सहयोग के लिए तैयार किए संकल्प कोई सहयोग नहीं किया। हम लोग आपदा में भी अपने लोगों के साथ खड़े रहे। हमने आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए कानून बदला और राशि को डेढ़ लाख से बढ़ाकर 7 लाख किया। कांग्रेस संवेदनशील सरकार है।

कांग्रेस की गारंटियों पर भी बोले सुक्‍खू

सुक्‍खू ने आगे कहा कि भाजपा के नेता आये दिन गारंटी के बारे में पुछते है, लेकिन हम गारंटी से बढ़कर काम कर रहे हैं। हमने एक साल में 3 गारंटियां पूरी की। अगले वर्ष 3 और गारंटी बजट में ला रहे हैं। अगले वितीय वर्ष से विधवा माता के बच्चों का खर्च सरकार उठाएगी। बेशक कितनी भी बड़ी पढ़ाई करें। प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया। जनवरी से मिल्क फेडरेशन महंगा दूध खरीदेगी। 31 से 37 रुपये में दूध बिकेगा।

युवाओं के लिए निकालेंगे नौकरियां

सुक्‍खू ने आगे कहा क‍ि युवाओं के 2 लाख 27 छात्र जेओए दी। इनका जल्द परिणाम घोषित करेंगे। बहुत सी पद भरे जाएंगे इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले एक साल में 20 हजार नौकरियां देने जा रहे हैं। इस सरकार में सबका सम्मान होगा। अभी हमें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। इसके लिए सहयोग करें और जल्द परिणाम आपको देखने को मिलेंगे।

केंद्र सरकार पर उप मुख्यमंत्री ने साधा निशाना

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने एक साल पहले शपथ ली थी। एक साल में भाजपा को विश्वास नहीं कि वह सत्ता से बाहर हो चुके हैं। जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं उससे लग रहा है उनको चेक अप की जरूरत है। उनका काम शुरू से खिलाफ साजिश रचने का है।

हमारी सरकार पूरे पांच साल चलेगी और कोई कुछ नहीं कर सकता। जब ये ले सरकार से गये तो 92000 करोड़ की देनदारी थी। 16000 करोड़ का कर्ज अपने आखिरी साल में लिया, ताकि खुद की सरकार को बचा सकें।

आपदा नहीं आती तो सभी मांगे पूरी होतीं

उन्होंने आगे कहा कि अगर आपदा नहीं आती तो हम लोगों ने सभी मांगे पूरी कर देते। जो पैसे आपदा पर खर्च किया है, उससे सारी गारन्टी पूरी हो जानी थी। इनके टाइम भर्ती घोटाले होते थे। क्रिप्टो करन्सी का 2500 करोड़ मामला भी उनके समय हुआ और हिमाचल के एक लाख लोगों को नुकसान हुआ। लोकसभा चुनावों में फिर हिमाचल में भाजपा को आइना दिखाएंगे।

हिमाचल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष ने किया संबोधित

प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संबोधित करते हुए लोगों का कार्यक्रम में आने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कोने कोने से यहां आने पर सभी का आभार। हमने प्रदेश की जनता से कुछ वादे किये थे और उन्हें पूरा किया जा रहा है।

ओपीएस की मांग को पूरी करके प्रदेश के कर्मचारियों की मांग को पूरा किया और अन्य मांगें भी पूरी की। बाकी मांगे भी पूरी की जा रही थीं लेकिन प्रदेश में आई आपदा से थोड़ा विराम लगा दिया। इस आपदा में मेरा ससदीय क्षेत्र मंडी सबसे अधिक प्रभावित हुआ।

पीएम मोदी पर बोला हमला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल को अपना घर मानते हैं, लेकिन उन्होंने राज्य के लिए कुछ नहीं किया। अब चुनावों को देखते हुए और नई नई बातें कर रहे हैं। आपदा में केंद्र सरकार ने सहयोग किया और इसको लेकर मैंने पत्र भी लिखे लेकिन कोई जबाव नहीं दिए, फिर मुझे खुद जाना पड़ा।

प्रतीभा सिंह ने कहा कि जब उन्होंने पीएम मोदी के सामने अपना पक्ष रखा और आर्थिक सहयोग की मांग की, तो भी उन्होंने सिर्फ आश्वासन ही दिया। आज हमारा एक साल पूरा हो चुका है। जितना सोचा था उतने काम नहीं कर पाए लेकिन अभी 4 साल बाकी हैं और सभी वादे पूरे होंगे।

सीएम ने किया रोड शो

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को सुबह हैलीकॉप्टर से धर्मशाला पहुंचे और साई मैदान से लेकर पुलिस मैदान तक रोड शो किया। व्यवस्था परिवर्तन के एक साल के कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले वॉर मेमोरियल धर्मशाला में बलिदानियों को नमन किया। यहां से मुख्यमंत्री विधायकों के साथ पुलिस मैदान में पहुंचे।

पूरे शहर में कांग्रेस के झंडे लगे

बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार के व्यवस्था परिवर्तन के एक साल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अमला बीते रोज जुटा रहा। जहां पूरे शहर में कांग्रेस के ध्वज लगाए गए हैं वहीं साई मैदान से लेकर वार मेमोरियल व वार मेमोरियल से लेकर पुलिस मैदान तक विभिन्न विभागों व संगठनों की और से स्वागत तौरणद्वार लगाए गए हैं। धर्मशाला में सरकार की घोषणाओं व उपलब्धियों को दर्शाने वाले फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Sukhu Government One Year: हिमाचल प्रदेश पहुंची प्रियंका गांधी, सुक्‍खू सरकार की पहली वर्षगांठ समारोह में होंगी शामिल

पुलिस मैदान धर्मशाला से लेकर शहर भर में यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1200 पुलिस जवानों सहित जिला कांगड़ा के विभिन्न थानों की पुलिस को कार्यक्रम के लिए लगाया गया है। शहर में यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने अपना ट्रैफिक प्लान साझा किया है ताकि जनता को किसी तरह से परेशान न हो

धर्मशाला शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद

कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला आने-जाने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू है और वन-वे व्यवस्था सुबह से ही शुरू हो गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 1200 अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है तथा ड्रोन-सीसीटीवी कैमरों से भी शहर में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Sukhu Government One Year: कांग्रेस के रंग में रंगा धर्मशाला, सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस तैनात; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी

-धर्मशाला से गग्गल की ओर जाने वाले वाहनों को वाया सकोह भेजा जा रहा।

-कांगड़ा-गग्गल से धर्मशाला आने वाले वाहनों को चैतडू से वाया शिल्ला चौक-दाड़ी चौक से आ रहे।

-शाहपुर, नूरपुर और चंबा की तरफ से आने वाले वाहनों को वाया चंबी-घरोह होते हुए धर्मशाला पहुंच रहे।

- रैली में आने वाले लोग खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा सिक्के, इलेक्ट्रिक गेजेट्स, बड़े बैग कार्यक्रम स्थल में ले जाने की मनाही है। 

-कार्यकर्ताओं के लिए 4 स्थानों शिल्ला चौक, दाड़ी, जोरावर और धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास से शटल बसें चलाई गई हैं।

पार्किंग व्यवस्था

पालमपुर और कांगड़ा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों/बसों को जोरावर स्टेडियम में खड़ा किया गया। जबकि हल्के चौपहिया वाहनों को दाड़ी में खड़ा किया जा रहा है। वहीं, चरान में बन रहे फुटबाल मैदान में भी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। चंबी रोड़ से आने वाहनों को बस स्टैंड के पास मैक्लोडगंज बाईपास और सुधेड़ में खड़ा कर सकते हैं।

पार्किंग स्थलों से शटल बसों के जरिए कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक लाया गया। वापसी में भी शटल बसों की सुविधा रहेगी। इसके अलावा साई मैदान से लेकर पुलिस मैदान तक के क्षेत्र में कोई भी पार्क नहीं किया जाएगा। शहर में नॉन एमरजेंसी हैवी व्हीकल की एंट्री भी सुबह 8 से रात 8 बजे तक वर्जित है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर