Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Career Point विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति को यहां मिली चांसलर के पद पर नियुक्ति, यूनिवर्सिटी के कुलपति ने दी जानकारी

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति प्रोफेसर डॉ. पी.एल.गौतम अब केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयपूसा बिहार में कुलाधिपति के तौर पर अपनी सेवाएं देगें। कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण कृषि भवन नई दिल्ली विश्वविद्यालय के माननीय कुलाध्यक्ष भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन्हें नियुक्त किया गया है।

By ranbir thakurEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Fri, 03 Nov 2023 05:10 PM (IST)
Hero Image
करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति प्रोफेसर पी.एल.गौतम का स्वागत किया

संवाद सहयोगी , भोरंज। करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा (Dr. Sanjeev Sharma VC Of Career Point University) ने विश्वविद्यालय के समस्त परिवार की ओर से विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति प्रोफेसर पी.एल.गौतम का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि यह करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूरे हिमाचल के लिए बहुत ही गर्व की बात है। विश्वविद्यालय में डॉ. गौतम की इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। कुलपति महोदय ने कहा कि यह हमारे लिस बहुत सौभाग्य की बात है कि ऐसे महान बुद्विजीवियों का हमें सहयोग मिल रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का किया आभार व्यक्त

इसके साथ-साथ उन्होंने भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी आभार व्यक्त किया। करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. गौतम केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा, बिहार में कुलाधिपति के तौर पर अपनी सेवाएं देगें।

यहां से हासिल की शिक्षा

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग, मंत्रालय कृषि एवं किसान कल्याण, कृषि भवन, नई दिल्ली, विश्वविद्यालय के माननीय कुलाध्यक्ष भारत के राष्ट्रपति द्वारा यह नियुक्ति दी गई है। यह नियुक्ति आगामी पांच वर्षों के लिए की गई है। जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से अपनी शिक्षा आरंभ की, उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से स्नातक और एम.एससी. एवं पीएच.डी. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली से प्राप्त की।

ये भी पढे़ं- डॉक्‍टर दंपती की बड़ी उपलब्धि, एक साथ पाई MD की डिग्री; केंद्रीय राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने किया सम्‍मानित

डॉ. गौतम ने अकादमियों और सोसायटी के फेलो लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ मेडल्स, एग्रीकल्चर टुडे, मोबिलाइजेशन सोसाइटी और इंडियन सोसाइटी ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड्स की पट्टिका समर्पित सेवाओं के लिए सम्मान और ऐतिहासिक गेहूं के विकास के लिए मान्यता प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं।

प्रोफेसर गौतम ने कई पदो पर दी हैं अपनी सेवाएं

प्रोफेसर गौतम ने विभिन्न पदो पर अपनी सेवाएं दी हैं जैसे अध्यक्ष, पौधों की किस्मों का संरक्षण, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार, अध्यक्ष, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण, पर्यावरण वन मंत्रालय- जलवायु परिवर्तन, भारत सरकार, डिप्टी महानिदेशक, फसल विज्ञान, आईसीएआर नई दिल्ली, वीसी, जी.बी. पंत कृषि विश्वविद्यालय एवं प्रौद्योगिकी, पंतनगर, उत्तराखंड, निदेशक, आईसीएआर-एनबीपीजीआर, नई दिल्ली डीन, कॉलेज ऑफ वानिकी, वाईएसपी बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन, करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय में दो बार वाईस चांसलर व अभी वर्तमान में प्रो चांसलर (आनरेरी) का पदभार संभाला है।

डॉ गौतम ने संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन व अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी लिया है भाग 

डॉ. गौतम ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एफएओ की वार्ता, बैठकों के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल संधि और जैविक विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लिया है। डॉ. गौतम ने विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए सम्मान के लिए समस्त सीपीयू परिवार का धन्यवाद किया तथा साथ में ही राष्ट्रपति जी का भी आभार व धन्यवाद किया।

डॉ. गौतम ने राष्ट्रीय स्तर के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा, की भी जानकारी दी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा 7 अक्टूबर 2016 को कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के एक राज्य कृषि विश्वविद्यालय में परिवर्तित होने के बाद अस्तित्व में आया, जिसे 1970 में सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।

टोपी शॉल देकर किया सम्मानित

जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और वैश्विक जरूरतों को पूरा करने के लिए नैतिक मूल्यों के साथ कृषि और शिक्षा, अनुसंधान और किसानों की आजीविका के लिए विशेष सेवाएं प्रदान करना है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा ने प्रोफेसर पी.एल.गौतम को टोपी शॉल देकर सम्मानित किया।

करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रमोद महेश्वरी, प्रशासन, प्रोफेसरों व कर्मचारियों ने प्रतिकुलाधिपति प्रोफेसर पी.एल.गौतम का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा, बिहार में कुलाधिपति के तौर पर नियुक्ति पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें- कुल्लू के गड़सा में युवक की हत्या पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लोगों ने निकाली रैली; आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की