Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Barsar Election Result 2024: भाजपा के इंदर दत्त लखनपाल बने कांग्रेस के लिए चुनौती, इतने वोटों से चल रहे आगे

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। बड़सर विधानसभा सीट से भाजपा के इंदर दत्त लखनपाल सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष चंद हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार विशाल शर्मा हैं। प्रदेश में एक जून को छह विधानसभा सीटों पर भी मतदान हुआ था। इनमें एक सीट बड़सर भी शामिल थी।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:06 PM (IST)
Hero Image
Barsar Election Result 2024: भाजपा के इंदर दत्त लखनपाल बने कांग्रेस के लिए चुनौती

डिजिटल डेस्क, बड़सर। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। दोपहर साढ़े बारह बजे तक बड़सर विधानसभा सीट से भाजपा के इंदर दत्त लखनपाल सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष चंद हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार विशाल शर्मा हैं। यदि बात करें नोटा की तो अब तक नोटा को 280 वोट मिले हैं।

इंदर दत्त लखनपाल को 31564 वोट मिले हैं। वह कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष से 2441 वोट से आगे हैं।

छह विधानसभा सीटों पर हुआ था मतदान

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक जून को 4 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ था। इसी के साथ ही प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुआ था। इन छह विधानसभा सीटों में एक बड़सर सीट भी शामिल थी।

हिमाचल में उपचुनाव छह बागी विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कराए गए। इन नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी