Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का एलान- कैबिनेट मंत्रियों को वापस किए जाएंगे उनके मंत्रालय से संबंधित विभाग

नए दो कैबिनेट मंत्रियों के विभागों पर कुछ मंत्रियों की नाराजगी की खबर पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा जिन मंत्रियों से विभाग वापस लिए गए हैं उनको फिर उनके विभाग से संबंधित अन्य विभाग दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर दो नए विभाग गठित किया जा रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Nidhi Vinodiya Updated: Wed, 10 Jan 2024 07:11 PM (IST)
Hero Image
कैबिनेट मंत्रियों को वापस किए जाएंगे उनके मंत्रालय से संबंधित विभाग

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। नए दो कैबिनेट मंत्रियों के विभागों पर कुछ मंत्रियों की नाराजगी की खबर पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा जिन मंत्रियों से विभाग वापस लिए गए हैं उनको फिर उनके विभाग से संबंधित अन्य विभाग दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर दो नए विभाग गठित किया जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी मंत्री से पोर्टफोलियो नहीं लिया गया है जबकि उनके साथ अटैच किए गए विभागों को नवनियुक्त मंत्रियों को दिया गया है सभी मंत्रियों को उनसे संबंधित विभागों से जुड़े हुए अन्य विभाग दिए जाएंगे और इसमें बदलाव किया जाएगा।   

केंद्र से लेने है 4300 करोड़

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि बीजेपी हिमाचल विरोधी कार्य कर रही हैं। बीजेपी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है बल्कि सरकार का विरोध करने के बजाय हिमाचल के हितों का विरोध कर रही है। हिमाचल में पूर्व भाजपा सरकार में हाइड्रो प्रोजेक्ट में भी हिमाचल के हितों की अनदेखी की गई है और केंद्रीय उपक्रमों को यह हक बेचे गए हैं। केंद्र सरकार के उपक्रम वाटर शैस का  विरोध कर रहे हैं बीबीएमबी के 4300 करोड़ की हिमाचल सरकार ने लेने हैं जो कि केंद्र के पास फंसे हुए हैं। 

9700 करोड़ के क्लेम देने में देरी कर रही केंद्र सरकार

हिमाचल के भाजपा नेता भी इसे लेकर प्रदेश का पक्ष केंद्र में नहीं रख रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आपदा के दौरान 9700 करोड़ का क्लेम दिसंबर महीने में मिल जाना चाहिए था। उसे लेकर लगातार देरी की जा रही है । हिमाचल से जो तीन सांसद चुनकर जनता ने दिल्ली भेजे हैं वह भाजपा सांसद आपदा के दौरान एक दफा भी गृह मंत्री अथवा प्रधानमंत्री से हिमाचल के हकों को लेकर नहीं मिले हैं।

पेयजल योजना का 44 करेड़ की लागत से किया जाएगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नादौन दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने नादौन शहर में 24 घंटे पेयजल सप्लाई की योजना का शिलान्यास किया जिसका निर्माण करीब 44 करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू जलाड़ी के पास  ही जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का भी शिलान्यास किया। 

मई और जून से पहले पूरा किया जाएगा काम

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि नादौन नगर पंचायत के एरिया के साथ लगते क्षेत्रों में स्वच्छ जल के लिए नई पेयजल स्कीम 24 घंटे का शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना अभी तकरीबन मई जून से पहले पूरा किया जाएगा और युद्व स्तर पर काम को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मियों से पहले नगर पंचायत के एरिया को पूरा करने के लिए दिनरात काम करें। इस दौरान विधायक संजय रत्न, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू , कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन राम चंद्र पठानिया, केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे ।