Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal News: 'मैं ठीक हूं जल्द घर लौट आऊंगा', सीएम सुक्खू ने मां से फोन पर की बातचीत; भावुक हुईं मुख्यमंत्री की माता

प्रदेश के सीएम सुक्खू ने शुक्रवार को मां से फोन पर बातचीत की और इश दौरान उन्होंने कहा कि मैं ठीक हूं जल्द घर लौट आऊंगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अस्वस्थ होने पर परिवार में भी चिंता बनी हुई है। बता दें कि पिछले दस दिनों से मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनकी माता संसार देई को अपने बेटे सुक्खू की चिंता सता रही है।

By ranbir thakurEdited By: Shoyeb AhmedUpdated: Fri, 10 Nov 2023 11:34 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी मां से फोन पर की बातचीत

जागरण संवाददाता , हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने मां से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि मैं ठीक हूं जल्द घर लौट आऊंगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अस्वस्थ होने पर परिवार में भी चिंता बनी हुई है।

पिछले दस दिनों से मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली में उपचाराधीन है तो मुख्यमंत्री के घर में बुजुर्ग माता (CM Sukhu Mother) भी अपने बेटे सुक्खू का हालचाल जाने के लिए बेचैन रह रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू के गांव भंबड़ा में माता संसार देई दिन रात बेटे के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रही है।

पत्रकारों ने सीएम सुक्खू की मां से की बातचीत

भंबड़ा गांव में मुख्यमंत्री सुक्खू के घर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान माता संसार देई ने आंखे भरते हुए अपने बेटे सुक्खू के जल्द स्वस्थ होने की कामना की तो दिवाली पर बेटे के घर न आने का भी मलाल जताया है। 80 वर्षीय संसार देई ने भावुक स्वर में कहा कि सुक्खू ने फोन पर कहा है कि मैं ठीक हूं और जल्द घर आउंगा।

उन्होंने कहा सुक्खू ने बताया है कि हिमाचल की भी चिंता है क्योंकि सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता को बेटे की बहुत चिंता होती है और जब किसी से सुखसांद मिल जाता है तो दिल को तसल्ली हो जाती है।

ये भी पढ़ें- मौसम बना बाधा, शिमला नहीं दिल्ली में ही धनतेरस मनाएंगे सुक्खू; जानिए कब हिमाचल आएंगे मुख्यमंत्री

बेटे को ऐसी शिक्षा दी है जो प्रदेश का करेगा भला

संसार देई ने कहा कि बेटे को ऐसी शिक्षा दी है कि जो हिमाचल प्रदेश का भला करेगा। माता संसार देई ने कहा कि हिमाचल में चिट्टा का नशा बहुत बढ़ गया है लेकिन नशे से सभी को दूर रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि बेटे को सीएम की कुर्सी मिली है और झूठ नहीं बोलना, रिश्वत नहीं खानी और हमेशा अच्छा काम करना है।

उन्होंने कहा कि काबलियत के आधार पर ही नौकरियां मिलनी है ऐसे किसी को नौकरी नहीं मिल सकती है। मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े भाई राजीव सिंह ने बताया कि गत दिवस ही मुख्यमंत्री से बात हुई थी और अब वह स्वस्थ है और एक दो दिनों में हिमाचल लौटने वाले है। उन्होंने बताया कि कई दिनों तक बीमारी की हालत में भी सुक्खू ने दिल्ली में भी कामकाज निपटाया है ताकि प्रदेश का काम प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें- HRTC ने दिवाली पर चलाई 5 बसें... दिल्ली, चंडीगढ़ व शिमला आने-जाने वाले यात्रियों को होगी सुविधा