Move to Jagran APP

बीड़ बिलिंग में लौटी रौनक, 50 पैराग्लाइडर पायलटों ने भरी उड़ान

संवाद सहयोगी बैजनाथ विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में लंबे समय बाद रौनक लौट आई है। शनिवार को

By JagranEdited By: Updated: Sat, 26 Sep 2020 06:08 PM (IST)
Hero Image
बीड़ बिलिंग में लौटी रौनक, 50 पैराग्लाइडर पायलटों ने भरी उड़ान

संवाद सहयोगी, बैजनाथ : विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी में लंबे समय बाद रौनक लौट आई है। शनिवार को वीकेंड पर बीड़ बिलिंग रोड खुलने के साथ ही 50 के करीब पैराग्लाइडर पायलटों ने उड़ान भरी। साथ ही घाटी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ आई है। लैंडिंग साइट बीड़ में शनिवार शाम तक पर्यटकों की भीड़ देखी गई। यहां के कुछ होटल और कैंपिंग साइट में भी पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

साडा तथा पर्यटन विभाग के सुपरवाइजर रणविजय ने बताया कि शनिवार को 50 के करीब पायलटों ने उड़ान भरी। काफी संख्या में बाहरी राज्यों के पर्यटक यहां आ रहे हैं। बीड़ बिलिंग रोड के शुरू हो जाने से अब पर्यटक आसानी से बिलिंग तक पहुंच पाएंगे। यह मार्ग मरम्मत कार्य के कारण बंद था। बिलिंग जाने वाले पर्यटकों की बिलिंग रोड पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अलावा पायलटों और पर्यटकों का तापमान भी जाचा जा रहा है। पायलट अरविंद पाल ने बताया कि काफी समय बाद बीड़ घाटी में पर्यटकों की चहलकदमी बढ़ी है। कैंप साइट में भी पर्यटक पहुंच रहे हैं। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुनयना शर्मा का कहना है कि पायलटों और पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों को जारी की गई एसओपी के तहत व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम भी बीच-बीच में यहां का दौरा करती रहेगी।