Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Himachal Election 2022: AAP की जयराम को चुनौती, शिक्षा व स्वास्थ्य के नाम पर मांगें वोट

Himachal Election 2022 हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। AAP सभी 68 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशियों की घोषणा दो-तीन दिन में कर दी जाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarUpdated: Sun, 16 Oct 2022 03:40 PM (IST)
Hero Image
Himachal Election 2022: हिमाचल में AAP सभी 68 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, घोषणा जल्द।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Election 2022, कांग्रेस और भाजपा के बड़े चेहरों से सभी लोग दुखी हैं। वे युवा व आम व्यक्ति को चाहते हैं न कि भ्रष्टाचारियों को। पंजाब में कांग्रेस व भाजपा नेता मजाक उड़ाते थे कि से लड़के हमें क्या हराएंगे। जनता ने सभी को हरा दिया और चार पूर्व मुख्यमंत्री भी हार गए। यह बात आम आदमी पार्टी (आप) के हिमाचल प्रभारी और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने शिमला में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चुनौती दी कि शिक्षा और स्वास्थ्य में किए काम के दम पर वोट मांगें। आप के सभी प्रत्याशियों की शीघ्र घोषणा होगी और पार्टी के स्टार प्रचारक पूरे प्रदेश में प्रचार करेंगे।

अरविंद केजरीवाल की तरह हिम्मत दिखाएं केजरीवाल

बैंस ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच साल बाद जनता से कहा कि हमने काम किया है तो ही वोट देना। ऐसी हिम्मत हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम भी दिखाएं। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की हालत बदतर है। अस्पतालों में न तो डाक्टर हैं और न ही टेस्ट की सुविधा। हिमाचल के अस्पतालों में रोगियों को दवा भी नहीं मिलती। पंजाब में अभी सरकार बने सात माह ही हुए हैं और 75 मोहल्ला क्लीनिक में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। सभी टेस्ट फ्री होते हैं और दवा भी निश्शुल्क मिलती हैं। अब हिमाचल में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा का रिवाज जनता बदलने वाली है। हिमाचल प्रभारी बनने पर पहली बार शिमला आए हरजोत बैस का प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और आप कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पदाधिकारी व कार्यकर्ता में हुई बहस

आप के हिमाचल प्रभारी के शिमला पहुंचने से पहले आप के जिला पदाधिकारी की कार्यकर्ता के साथ बहस हो गई। बहसबाजी स्वागत करने और आगे खड़े होने को लेकर हुई। पदाधिकारी ने कहा कि कोई प्रोटोकाल तो हाता है। पदाधिकारी आगे रहेंगे। कार्यकर्ता बोला पदाधिकारी से पार्टी नहीं होती, कार्यकर्ता से होती है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें